इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद भारतीय टीम के हाथ से सीरीज निकल पड़ी है। साउथहैंपटन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 60 रनों की हार ने भारत के इंग्लैंड में सीरीज जीतने के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

भारतीय टीम के हाथ से निकली सीरीज
भारतीय टीम को पहले दो टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद भारत ने नॉटिंघम टेस्ट मैच में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 203 रनों के बड़े अंतर से हराया जिससे टीम के सीरीज में उम्मीदें जग गई लेकिन चौथे टेस्ट मैच में खराब बल्लेबाजी ने टीम का बंटा धार कर दिया है।

वीरेन्द्र सहवाग ने कहा बल्लेबाजों में दिखी आत्मविश्वास की कमी
भारतीय टीम की हार के बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने बहुत ही निराशा जतायी है। वीरेन्द्र सहवाग ने हार के लिए सीधे तौर पर कोच रवि शास्त्री पर निशाना साधा है।
वीरेन्द्र सहवाग ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि “भारतीय बल्लेबाजों में पूरी सीरीज के दौरान कॉन्फिडेंस की कमी नजर आयी। इतनी मजबूत बल्लेबाजी होने के बाद भी कठिन परिस्थितियों में टीम विपक्षी टीम के सामने लड़खड़ा जाती है।”

सहवाग ने रवि शास्त्री पर साधा निशाना, ड्रेसिंग रूम में बैठ बातें करने से नहीं मिलती जीत
वहीं आगे रवि शास्त्री को लेकर सहवाग ने कहा कि “ड्रेसिंग रूम में बैठकर बातें बनाने से टीम बेस्ट नहीं बनती है।खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से इसे साबित करना होता है। भारतीय खिलाड़ी खासकर बल्लेबाज इस सीरीज में पूरी तरह से कमजोर नजर आए। ऐसे में इन बातों का कोई मतलब नहीं रह जाता है। आप भले ही दुनिया के सामने बेस्ट संबोधित करने की कोशिश करे लेकिन अगर खिलाड़ियों का बल्ला नहीं चला तो आप मजाक के पात्र बनकर रह जाओगे।”

मोइन अली ने भारतीय बल्लेबाजों को किया परेशान
“मोइन अली की गेंदो के भारतीय बल्लेबाज नहीं खेल पा रहे थे ये देख हैरानी हुई। चार साल पहले 2014 में भी जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी तो स्पिनर्स में मोइन अली ने ही सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड के लो ऑर्डर बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन किया। यही टीम के लिए हार की सबसे बड़ी वजह बनी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND- भारत के सीरीज हारने पर भड़के वीरेंद्र सहवाग शास्त्री से कहा ड्रेसिंग रूम में बैठ के नहीं करते हैं कोचिंग appeared first on SportzWiki Hindi.