Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: केएल राहुल ने पकड़ा ऐसा कैच, किसी को अपनी आँखों पर नहीं हुआ विश्वास, देखें वीडियो

इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पारी 332 रनों पर समाप्त हो गई है। आज इंग्लैंड की टीम ने कल के स्कोर 198/7 से आगे खेलना शुरू किया। आदिल रशिद तो जल्दी पवेलियन लौट गए लेकिन जोस बटलर के साथ स्टुअर्ट ब्रॉड पिच पर टिक गए। दोनों ही बल्लेबाजों ने 98 रनों की साझेदारी बनाई। केएल राहुल के कैच ने उनकी साझेदारी तोड़ दी।

राहुल ने पकड़ा शानदार कैच 

बटलर और ब्रॉड 9वें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी पूरी करने ही वाले थे कि रविन्द्र जडेजा ने यह साझेदारी तोड़ दी। जडेजा की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में वह पवेलियन लौट गए। राहुल ने उनका शानदार कैच पकड़ा। मिड ऑन पड़ खड़े राहुल पीछे भागकर गए और कैच पकड़ा। उन्होंने इससे पहले भी इस में कई शानदार कैच लपके हैं।

सबसे मुश्किल माना जाता है यह कैच

क्रिकेट में सबसे मुश्किल कैच वह माना जाता है जब फील्डर पीछे की तरफ भागते हुए कैच को पकड़े। केएल राहुल ने वैसा ही किया। इस सीरीज में बल्ले से लगातार फ्लॉप रहे राहुल ने फील्डिंग में निराश नहीं किया है। जहाँ इस सीरीज में विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन ने कई कैच टपकाए हैं वहीं राहुल ने इस के बाद एक कई शानदार कैच पकड़े हैं।

राहुल के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

केएल राहुल ने इस सीरीज में अभी तक 13 कैच पकड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत के लिए इससे पहले राहुल द्रविड़ ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 13 कैच पकड़े थे।

किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी के नाम दर्ज है। उन्होंने 1920-21 की एशेज सीरीज में 15 बल्लेबाजों का कैच लपका था। अब राहुल के पास इंग्लैंड की दूसरी पारी में जैक ग्रेगरी के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।

देखें वीडियो:

The post ENG vs IND: केएल राहुल ने पकड़ा ऐसा कैच, किसी को अपनी आँखों पर नहीं हुआ विश्वास, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.