इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जा रही इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने 4-1 से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने द ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 118 रनों से हराकर आखिरी मैच में जीत के साथ सीरीज को भी बड़ी शान से अपने नाम कर लिया।

वीरेन्द्र सहवाग ने इंग्लैंड की टीम को जीत की दी बधाई
इंग्लैंड ने अपने गेंदबाजी की जबरदस्त निरंतरता के दम पर भारतीय टीम को इस टेस्ट सीरीज में पूरी तरह से बैकफुट पर रखा और नंबर एक टीम को हारने पर मजबूर कर दिया। इंग्लैंड की जीत के बाद उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। इसी तरह से भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग नें भी इंग्लैंड को बधाई दी और साथ ही भारतीय टीम के लिए भी बड़ी बात कही।

भारत के गेंदबाज रहे अच्छे लेकिन बल्लेबाज नहीं दिखा सके निरंतरता
वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इंग्लैंड को 4-1 से सीरीज जीतने की बधाई। भारत ने टूकड़ो में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्ले के साथ पर्याप्त निरंतरता नहीं रख सके।
पंत और राहुल ने आखिरी दिन बहुत उत्साहजनक प्रदर्शन किया। कोहली और गेंदबाजों की निरंतरता पूरी तरह से थी। इन दौरों के लिए बेहतर करने की जरूरत है। अब मिशन ऑस्ट्रेलिया।
Congratulations England on the 4-1 series win. India were good in patches,but not consistent enough with the bat. Pant & Rahul’s display on last day was very heartening, so were Kohli’s & the bowlers consistency throughout .Need to work a lot to travel better.Ab MissionAustralia
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 11, 2018
भारत को अब इस साल के अंत में करना है ऑस्ट्रेलिया का बड़ा दौरा
विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम को इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका और अब इँग्लैंड के खिलाफ दो लगातार बड़ी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। अब भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जा रही है। जिस तरह से टीम इंडिया ने प्रदर्शन किया है उससे कई सकारात्मक बातें निकल कर सामने आयी है जिसमें कप्तान कोहली की फॉर्म और गेंदबाजों का बेहतर प्रदर्शन लेकिन कई बड़े बल्लेबाजों ने बुरी तरह से निराश किया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND- वीरेन्द्र सहवाग ने इंग्लैंड टीम को दी जीत की बधाई तो भारतीय टीम के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.