Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: मोईन अली ने रूट को नजरंदाज कर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को दे डाला अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय

स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से इंग्लैंड की टीम को साउथम्पटन में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में 60 रन की एक शानदार जीत दिला दी है.

मोईन अली के इस शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड की टीम सीरीज भी जीत गई है. इंग्लैंड की टीम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब 3-1 की अजेय बढ़त पा ली है.

मोईन अली ने मैच में लिए 9 विकेट और बनाये 49 रन 

बता दें, कि इस चौथे टेस्ट मैच में मोईन अली ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपनी टीम के लिए मैच में कुल 9 विकेट हासिल किये है और दोनों पारियों को मिलाकर कुल 49 रन का योगदान दिया है.

मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए पहली पारी में 40 रन बनाये थे. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 9 रन का योगदान दिया था. भारत की पहली पारी के मोईन अली ने कुल 5 विकेट झटके थे. वहीं भारत की दूसरी पारी में भी अपनी करिश्माई गेंदबाजी का कहर बरपाते हुए मोईन अली ने कुल 4 विकेट हासिल किये.

मोईन को शानदार प्रदर्शन के लिए मिला ‘मैन ऑफ़ द मैच’

बता दें, कि अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मोईन अली को मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया. मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए उन्होंने अपने बयान में कहा, “काफी टेस्ट मैच मिस करने के बाद वापस टीम में आना मेरे लिया बहुत अच्छा है. वैसे सबकुछ ठीक करने के लिए मुझे एक ब्रेक की जरुरत भी थी. अब मैं दोबारा अपनी क्रिकेट का लुफ्त उठा रहा हूं.”

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए मोईन ने कहा,

“जब मैं टीम में नहीं था और अपने घर में था. तब मैं अपनी टीम के लड़को को देख रहा था और उन्हें काफी मिस भी कर रहा था. अब मुझे वापस आकर टीम की जीत में योगदान देकर काफी खुशी महूसस हो रही है. काउंटी क्रिकेट में खेलकर मुझे काफी आत्मविश्वास मिल है. सकलैन मुश्ताक ने मेरी गेंदबाजी में बहुत मेहनत की है.”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, कि

“जब हमारे 8 विकेट हो गये थे और पहली पारी में मैंने अच्छी बल्लेबाजी की, तो इसके बाद दूसरी पारी में रूट ने मुझसे जल्दी बल्लेबाजी करने के लिए कहा, मैं भी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो गया, क्योंकि मैं वहां फिर से अपनी बल्लेबाजी का लुफ्त उठाना चाहता हूं. मैंने 15 गेंदों का लुफ्त उठाया भी, फिलहाल में अपनी बल्लेबाज पर और मेहनत कर रहा हूं और इसके अलावा ज्यादा कुछ नहीं सोच रहा हूं.”

The post ENG vs IND: मोईन अली ने रूट को नजरंदाज कर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को दे डाला अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.