Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली ने मानी अपनी गलती, कहा इस वजह से करना पड़ा सीरीज हार का सामना

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कॉमेंटेटर माइकल होल्डिंग को एक बयान दिया है. जिसमे कप्तान विराट कोहली ने इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर कई रोचक बातें कही है.

विराट कोहली ने कॉमेंटेटर माइकल होल्डिंग से बात करते हुए इस टेस्ट सीरीज को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात की है.

प्रतिस्पर्धी सीरीज रही

कप्तान विराट कोहली ने माइकल होल्डिंग से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है, कि यही सीरीज काफी प्रतिस्पर्धी सीरीज रही है. अब हम उन चीजों को समझ चुके है. जिन्हें हमने शुरूआत में ठीक नहीं कर पा रहे थे. 

अगर आपकों अपनी विपक्षी टीम को प्रतिस्पर्धा देनी है, तो आपकों अपनी ताकतों को समझना होगा और उसका मैच के दौरान निष्पादन भी करना होगा. तभी आप अपनी विपक्षी टीम को चुनौती दे सकते हो. 

हाँ, यह बात हमारे लिए काफी निराशाजनक है, कि हमने अपनी इस दौरे पर क्षमता तो दिखाई, लेकिन हम पूरी तरह से अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर सके, एक टीम के तौर पर हम इससे ज्यादा अच्छा कर सकते थे.”

दैनिक जीवन में सही काम करने पर कर रहा अपना ध्यान केंद्रित

विराट कोहली ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए अपने बयान में आगे कहा,  “मैं एक बहुत ही समृद्ध जीवन जीने और अपने दैनिक जीवन में सही काम करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.

फिलहाल यह मेरे जिन्दगी की एक सुनहरी यात्रा चल रही है. जो भी कुछ मैंने अपने क्रिकेट करियर में हासिल किया है. यह मुझे जीवन भर काफी खुशी देगा. मेरे क्रिकेट करियर की यह बड़ी तस्वीर है जो मेरे दिल के हमेशा करीब रहेगी.  अगर मैं मजबूत हूं और यदि मैं अपने जीवन में सही काम कर रहा हूं, तो मैं मैदान पर ज्यादा आत्मविश्वास रखता हूं. “

The post ENG vs IND: विराट कोहली ने मानी अपनी गलती, कहा इस वजह से करना पड़ा सीरीज हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.