चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 60 रन से हरा दिया है. इंग्लैंड की इस जीत से कप्तान जो रूट काफी खुश नजर आये है. जो रूट ने मैच जीतने के बाद अपनी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कई रोचक बातें कही है. उन्होंने अपने बयान में मोईन अली और सैम कुरेन की जमकर तारीफें की है.
सैम कुरेन एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी

जो रूट ने इंग्लैंड की चौथे टेस्ट में जीत के बाद कहा, “ना सिर्फ इस मैच बल्कि पूरी सीरीज में युवा खिलाड़ी सैम कुरेन ने काफी प्रभावित किया है. वह एक काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. हम उसके सीरीज में प्रदर्शन से काफी खुश है. “
जीत का श्रेय पूरी टीम को

जो रूट ने आगे कहा, “इस जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है. हमारे लिए आज सुबह की शुरूआत कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन इसके बावजूद आज मैच जीतना बहुत खास है और यह हमारे टीम की मानसिक मजबूती और चरित्र को भी दर्शाता है.
मोईन का आईपीएल अनुभव काम आया

रूट ने आगे अपने बयान में मोईन अली की तारीफ करते हुए कहा, “हमारे तेज गेंदबाजो के पास बहुत ज्यादा स्किल्स है. यह विकेट पर तेज गेंदबाजों ने स्पिनरों के लिए रफ तैयार किया और उस रफ पर गेंद पड़ने से हमारे स्पिनरों ने काफी फायदा उठाया. दिन के अंत में नतीजा हमारे लिए काफी शानदार है. कभी-कभी मौसम भी आपका साथ देता है और इस मैच में मौसम का भी हमें साथ मिला है.
मोईन अली की बात करू तो मुझे लगता है, कि उनके आईपीएल का अनुभव काम आया है. सच कहू तो वह आज हमारे इंग्लैंड की टीम का सबसे अच्छा गेंदबाज था.
वह टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. वह टीम को बैलेंस प्रदान करता है. हम उसे नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए देख रहे है. हमाँरी टीम की बल्लेबाजी में गहराई है और यही इस सीरीज में हमारी सबसे बड़ी ताकत भी रही है.”
The post ENG vs IND: जो रूट ने कहा मोईन अली का आईपीएल खेलना भारत की हार का बना असल वजह appeared first on SportzWiki Hindi.