Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: डेब्यू में अर्द्धशतक लगाने वाले हनुमा विहारी ने मैच से पहले फोन पर इस भारतीय दिग्गज से लिए थे टिप्स

ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है. इस मैच में आंध्रा प्रदेश के हनुमा विहारी ने डेब्यू किया. अपनी इस डेब्यू पारी में हनुमा ने 56 रन बनाए. वह बल्लेबाजी करते हुए बेहद शानदार नज़र आए और अपनी इस अर्द्धशतकीय पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया.

मैच से पहले राहुल द्रविड़ से की थी बात 

हनुमा विहारी अपने डेब्यू मैच से पहले काफी नर्वस थे और उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ से बात फोन पर बात की थी. मैच के तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने के बाद हनुमा विहारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ”डेब्यू के बारे में मुझे मैच से एक दिन पहले पता चला. मैं काफी रोमांचित हो गया था, क्योंकि मैं ये सपना देखते हुए बड़ा हुआ. मैंने सबसे पहले इस बारे में अपने परिवार को बताया वह बेहद खुश थे.इसके बाद मैंने द्रविड़ को फ़ोन किया और बताया कि मैं डेब्यू कर रहा हूं.”

आगे विहारी ने बताया कि ”उन्होंने मुझसे कुछ देर बात की और अपने कुछ अनुभव बताए. मुझे लगता है इससे मुझे अपने नर्वस को कम करने में थोड़ी बहुत मदद मिली. उन्होंने मुझे बताया कि मेरे पास कौशल और टेम्परामेंट है.मैच को बस एन्जॉय करूं.”

हनुमा ने कहा ”यह बस एक शुरुआत है. मुझे पता है कि मुझे भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने के लिए काफी कुछ करना है, जो मैं वास्तव में करना चाहता हूं. डेब्यू में अर्द्धशतक लगाना बस एक शुरुआत है.”

हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ को अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया था. चौथे मैच में हनुमा को मौका नहीं मिला अब वह पांचवे मैच में डेब्यू करने में सफल रहे.

हनुमा ने 63 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 59.79 की शानदार औसत से 5142 रन बनाए. जिसमें नाबाद 302 रन हनुमा विहारी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है.

The post ENG vs IND: डेब्यू में अर्द्धशतक लगाने वाले हनुमा विहारी ने मैच से पहले फोन पर इस भारतीय दिग्गज से लिए थे टिप्स appeared first on SportzWiki Hindi.