इंग्लैंड की टीम ने ओवल में खेले गए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच को से 118 जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम इस सीरीज को 1-4 से हार गई है। यह मैच इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक का अंतिम टेस्ट भी था।
आज मैच के अंतिम दिन भारत टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन मैच की चौथी पारी में 464 रन बनाना कभी आसान नहीं होता। भारत के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक बनाया।
एलिस्टर कुक बने मैन ऑफ़ द मैच

इंग्लैंड के लिए अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला। पुरस्कार लेने के बाद कुक ने कहा
“यह सबसे मेरे करियर का सबसे शानदार सप्ताह रहा। टीम के साथ साझा की गयीं यादें शानदार रही। आज मैंने देखा कि टेस्ट मैच कितना मुश्किल हो सकता है। जिमी को ग्लेन मैक्ग्रा सर से आगे निकलते देखना शानदार था। इंग्लैंड के महानतम क्रिकेटर के साथ खेलने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। किसी अन्य क्रिकेटर का कोई अपमान नहीं।”
इस टीम को मिस करूंगा
अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे कुक इस टीम को हमेशा मिस करेंगे। उन्होंने कहा
“मैं इस टीम के लिए खेलना काफी मिस करूंगा। इस सप्ताह को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मैं अब अपना सिर ऊंचा करके चल सकता हूँ।”
कुक ने बनाया था शानदार शतक

इंग्लैंड के लिए अंतिम मैच खेल रहे एलिस्टर कुक ने मैच की दूसरी पारी में शानदार 147 रन बनाये थे। पहली पारी में भी उनके बल्ले से 71 रन निकले थे। कुक ने अपने टेस्ट करियर के पहले मैच में भी भारत के खिलाफ 60 और 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने 12472 रन बनाये। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर रहे। इंग्लैंड के लिए उन्होंने टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं।
The post ENG vs IND: अपने अंतिम टेस्ट में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ बनने के बाद भावुक हुए एलिस्टर कुक, मैक्ग्रा को याद कर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.