कैनिंगटन ओवल में चल रहे पांचवे टेस्ट मैच में भारत के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे हनुमा विहारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया है.
एक समय भारतीय टीम इस टेस्ट मैच में काफी मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन हनुमा विहारी ने अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में ही अपनी शानदार प्रतिभा दिखाते हुए अर्धशतक बना डाला है और भारत को मुश्किलों से निकाला है.
विहारी ने 56 रन का लगाया एक शानदार अर्धशतक

बता दें, कि इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने 124 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन का शानदार अर्धशतक लगाया है. हनुमा विहारी ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 7 चौके व 1 छक्का लगाया.
हनुमा विहारी का विकेट इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज मोईन अली ने प्राप्त किया है. उन्होंने हनुमा को विकेट के पीछे जॉनी बैरेस्टों के हाथों कैच कराया. हालाँकि, आउट होने से पहले हनुमा विहारी ने एक ऐसी पारी खेली है. जिससे उन्होंने बता दिया है, कि वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य है.
विराट ने भी हनुमा के अर्धशतक पर बजाई जमकर तालियाँ

आपकों यह भी बता दें, कि जैसे ही विहारी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. वैसे ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम में खड़े होकर उनके लिए जमकर तालियाँ बजाई.
हनुमा विहारी के अर्धशतक के बाद कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी. उनके हाथ विहारी के लिए लगातार जोर-जोर से तालियाँ ही बजाये जा रहे थे. ड्रेसिंग रूम में मौजूद और भी सदस्यों ने हनुमा की इस लाजवाब पारी को देख तालियाँ बजाई है.
यहाँ देखे हनुमा के अर्धशतक में विराट की प्रतिक्रिया
— VINEET SINGH (@amit9761592734) September 9, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि विहारी के अर्धशतक के बाद कप्तान विराट कोहली ने किस तरह जमकर तालियाँ बजाई.
The post ENG vs IND: हनुमा विहारी के अर्धशतक पर देखने लायक थी विराट कोहली की प्रतिक्रिया, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.