इंग्लैंड की टीम ने ओवल में खेले गए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच को से 118 जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम इस सीरीज को 1-4 से हार गई है। आज मैच के अंतिम दिन भारत टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन मैच की चौथी पारी में 464 रन बनाना कभी आसान नहीं होता। इंग्लैंड के इस सीरीज में युवा तेज गेंदबाज सैम करन को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला।
सीरीज में रहा शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम करन ने गेंद के साथ ही बल्ले से भी इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। पहले टेस्ट में टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद उन्होंने दोनों ही पारियों में शानदार बल्लेबाजी की। सीरीज के तीसरे मैच में उन्हें टीम में मौका नहीं मिला और इंग्लैंड को सीरीज में हार झेलनी पड़ी।
सीरीज में खेले 4 मैचों में करन ने 38.85 की औसत से 272 रन बनाये हैं। इसमें 2 अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 78 रनों की रही। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह सीरीज में 7वें स्थान पर रहे। गेंद के साथ ही करन ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। 4 मैचों में उन्होंने 11 बल्लेबाजों को आउट किया।
करन ने जताई ख़ुशी

मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिलने के बाद करन ने कहा
“ऐसी सीरीज का हिस्सा रहना शानदार रहा। जीत के साथ कुक की विदाई करने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता था। ब्रॉड, जिमी और स्टोक्स के साथ खेलने से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। मैं उन्हें देखते हुए बड़ा हुआ हूँ और अब उनके साथ खेल भी रहा हूँ। मैं ज्यादा आगे नहीं देखूंगा, पर उम्मीद करूंगा कि टीम के लिए ऐसा ही प्रदर्शन करता रहूँ।”
भारत के लिए विराट कोहली को मिला अवार्ड

भारत के लिए कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला। इस पूरी सीरीज में कोहली का बल्ला जमकर बोला। जहाँ दोनों टीमों में कोई बल्लेबाज 350 रन भी नहीं बना पाया वहीं कोहली ने सीरीज में 593 रन बना दिए। पिछले इंग्लैंड दौरे पर कोहली बुरी तरह फ्लॉप रहे थे।
कुक को लेकर विराट कोहली ने कहा कि “आप का टेस्ट क्रिकेट शानदार रहा है. आप को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ.”
The post ENG vs IND: इंग्लैंड के लिए सैम करन को मिला ‘मैन ऑफ द सीरीज’ तो भारत के विराट ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.