ओवल में खेले जा रहे टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के स्पिनर गेंदबाज मोईन अली ने 2 विकेट निकाले. मगर वह अपनी इस गेंदबाजी से खुश नहीं है. मोईन ने अपनी गेंदबाजी को लेकर हरभजन सिंह से सलाह ली है.
ओवल की पिच पर बेहतर गेंदबाजी के लिए मोईन ने लिए हरभजन से टिप्स
हरभजन सिंह ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि मोईन अली ने उनसे ओवल की पिच पर गेंदबाजी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बात की. हरभजन ने उस बातचीत के बारे में बताते हुए कहा ”मोईन ऑफ स्टंप के बाहर रफ पर अपनी गेंदबाजी से संतुष्ट नहीं थे. इसलिए उन्होंने मुझसे अपनी गेंदबाजी देखने को कहा.”
हरभजन ने कहा ”मैंने उनसे कहा कि तुम सही गेंदबाजी कर रहे हो, मगर रफ को हिट करने का कुछ ज्यादा ही प्रयास कर रहे हो. इस पिच में ज्यादा दरारें नहीं है. यहां एक अच्छी पिच पर गेंदबाजी करना ज्यादा जरूरी है.”

आगे हरभजन ने मोईन को पेस पर नियत्रण रखने के लिए कहते हुए कहा ”कई बार जब दरारें बड़ी नहीं होती हैं तो आउटसाइड एज भी इनसाइडा एज की तरह काफी ज्यादा लगते हैं. इसीलिए मैंने उनसे आराम से गेंदबाजी करने के लिए कहा है.”
मोईन अली ने सीरीज का अपना पहला मैच साउथहैम्पटन में खेला था. उन्होंने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. एक पारी में जहां चार विकेट लिए थे तो वहीं दूसरी में पांच विकेट निकाले थे. जबकि 49 रन भी बनाने में कामयाब हुए थे. ओवल में खेले जा रहे मैच में भी मोईन ने पहली में अर्द्धशतकीय 50 रनों की पारी खेली. जबकि 2 विकेट भी ले चुके हैं.
मोईन अली एक शानदार ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 52 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें 32.27 की औसत से 2614 रन बना चुके हैं. इक्स दौरान उन्होंने 5 शतक और 13 अर्द्धशतक लगाए. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 144 विकेट लिए.
The post ENG vs IND: भारतीय टीम के विकेट लेने के लिए हरभजन सिंह से टिप्स लेने पहुंचे इंग्लैंड के मोईन अली appeared first on SportzWiki Hindi.