इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल में खेले अज रहे 5वें और अंतिम टेस्ट में हनुमा विहारी ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू में 50 से ऊपर का स्कोर बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अपना पहला ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे विहारी ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल परिस्थिति में शानदार पारी खेली।
हरभजन सिंह ने दी बधाई

हनुमा विहारी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज हरभजन सिंह ने बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विहारी के बल्ले से आगे भी ऐसी ही पारियां देखने को मिलेंगी। भज्जी ने ट्विटर पर लिखा
“कल वह सहज नहीं दिख रहे थे, लेकिन आज शानदार बल्लेबाजी की। टेस्ट मैच में पहले 50 रनों के बाद उम्मीद है और ऐसी पारियां आयेगे। गॉड ब्लेस यू।”
Didn’t look that comfortable yesterday but today he is batting beautifully.. well done on your first 50 in test cricket many more to come god bless ya @Hanumavihari
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 9, 2018
विहारी ने बनाये शानदार 56 रन

इंग्लैंड के खिलाफ इस पूरी सीरीज में कप्तान विराट कोहली को छोड़कर सभी बल्लेबाज जूझते नजर आए हैं। वहीं अपना डेब्यू मैच खेल रहे विहारी ने मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी कर दिखाया दिया कि उनके अंतर बड़े सत्र पर भी रन बनाने की क्षमता है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका औसत वर्तमान में क्रिकेट खेल रहे सभी खिलाड़ियों से बेहतर हैं।
आलोचकों को दिया जवाब

इस मैच में उन्हें टीम में शामिल करने पर काफी विवाद हुआ था। कई दिग्गज उनसे पहले करुण नायर को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे थे लेकिन विहारी की पारी ने सबका मुंह बंद कर दिया। उनकी इस पारी के बाद आलोचक भी उनके फैन हो गए हैं।
भारतीय टीम का मध्यक्रम लगातार फ्लॉप हो रहा है। भारतीय टीम को नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाना है। वहां विहारी टीम के लिए मध्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
The post ENG vs IND: हनुमा विहारी को अर्धशतकीय पारी के बाद हरभजन सिंह ने दिया खास संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.