इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का पांचवां और आखिरी मुकाबला लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जा रहा है।पांचवें टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुएपहली पारी में 332 रन बनाए। इसके बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवा कर 174 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा 8 रन और हनुमा विहारी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। मेहमान टीम अभी भी मेजबान टीम से 158 रन पीछे हैं। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए।
इंग्लैंड द्वारा मिले 332 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन 6 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रॉड ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर धवन को पगधावा आउट करा दिया। इसके बाद सैम करन ने टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। इंग्लैंड के आॅलराउंडर खिलाड़ी सैम करन ने ने 23वें ओवर में भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 37 को पवेलियन की राह दिखाई। भारत की और से दूसरे विकेट के लिए पुजारा और राहुल के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे विकेट पर पैर जमाते उससे पहले ही जेम्स एंडरसन ने उन्हें कुक के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन लौटा दिया। उप कप्तान रहाणे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। रहाणे के आउट होने के बाद क्रिज पर आए कप्तान कोहली 49 ने हनुमा विहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। कोहली अपने अर्धशतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 70 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए। कोहली टीम के 154 के स्कोर पर आउट हुए
इंग्लैंड की और से जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जोस बटलर के 89 रनों की मदद से इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। बटलर ने 133 की गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। बटलर के अलावा ओपनर बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक ने 71 रन बनाए जबकि मोईन अली ने 50 रन की पारी खेली।