इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन हो रहा है। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच साउथहैम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 6 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी (246) के जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई।
इसी बीच भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्प्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है। भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने चौथे टेस्ट की पहली पहली पारी में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। पहली पारी में ऋषभ पंत ने 29 गेंदों का सामना किया। लेकिन दुर्भाग्य से पंत अपने दूसरे टेस्ट मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाएं। इसके साथ ही पंत के नाम टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना लिया है। इसके साथ ही भारत के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने इरफान पठान और सुरेश रैना की बराबरी कर ली है।
चौथे टेस्ट मैच में भारत के चेतेश्वर पुजारा ने भी रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़कर अपने करियर का 15वां टेस्ट शतक जड़ा है। यह शतक उनके लिए इसलिए बेहद खास है कि उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर 5 साल बाद कोई शतक लगाया है।
कप्तान विराट कोहली ने भी चौथे टेस्ट की पहली पारी में रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 21वें ओवर में चौका जड़कर टेस्ट करियर में 6000 रन पूरे कर लिए। टेस्ट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वालों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर अव्वल हैं।