Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

EngvInd: भारतीय टीम पर मंडराए संकट के बादल, लेकिन इस खिलाड़ी से है उम्मीदें

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड पांच टेस्ट सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में भारत इंग्लैंड के दिए 464 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी की शुरुआत में ही संकट में आ गई। भारतीय टीम ने केवल दो रन के स्कोर पर अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल नाबाद 46 ने शानदार बल्लेबाजी की और दिन का खत्म होने तक भारत ने मैच की चौथी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए। लोकेश राहुल और अंजिक्य रहाणे नाबाद 10 क्रीज पर टिके हुए हैं। इसके साथ ही भारत पर पांचवा टेस्ट मैच हारने के ​भी बादल मंडराने लगे है। इस मुकाबले को जीतने के लिए अभी भी भारत को 406 रन की दरकार है, जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं। ऐसे में विराट एंड कम्पनी का पांचवां टेस्ट जीतना खतरे में नजर आ रहा है।

इससे पहले मेजबान टीम ने चौथे दिन 8 विकेट पर 423 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। पहली पारी में मिली 40 रनों की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड ने भारत को कुल 464 रनों का लक्ष्य दिया। चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को एलिस्टर कुक और कप्तान जो रूट की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने अपना शतक पूरा किया। कुक ने 210वें गेंद पर तो रूट ने 151वें गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

इंग्लैंड के द्वारा दिए गए इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम की शुरूआत बहुत खराब रही। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने मेहमान टीम को शुरूआत में ही 1 रन पर पवेलियन लौटा दिया। उसके बाद एंडरसन ने पुजारा को भी शून्य पर पवेलियन लौटा दिया। वहीं, पुजारा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली (0) को स्टुअर्ट ब्रॉड ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।लेकिन भारत टीम को अंतिम दिन अपने चौथे दिन अविजित बल्लेबाज केएल राहुल से उम्मीद हो सकती है।