Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

EngvInd : विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया ये "विराट" रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को 

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्प्टन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन एकबार फिर इंडिया को ले डूबा। साउथम्प्टन में टीम इंडिया चौथे दिन ही 60 रनों से यह मैच और सीरीज गंवा बैठी। मोईन अली के शानदार प्रदर्शन के बदौलत इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में 3—1 अजेय बढ़त बना ली है। साउथम्प्टन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के अर्धशतकों के बावजूद चौथा टेस्ट मैच 60 रनों से हार गया। मेहमान टीम ने अपने अंतिम सात विकेट सिर्फ 61 रन जोड़कर गंवाए।

खैर, इंग्लैंड के खिलाफ साउथ हैम्प्टन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपनी हार तो नहीं बचा पाई, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने मौजूदा सीरीज में वह कमाल करके दिखाया जो कोई भारतीय कप्तान नहीं कर सका है। कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 58 रन बनाकर एक रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ चौ​थे टेस्ट मैच में बतौर कप्तान 4 हजार रन पूरे किए। उन्होंने कप्तान के रूप इतने रन सबसे तेज गति से बनाए हैं। विराट ने कप्तान के रूप में 39वें टेस्ट की 65वीं पारी में 4 हजार रन के आंकड़े को छुआ। भारतीय कप्तान विराट ने इस दौरान इसमें 9 अर्धशतक और 16 शतक भी लगाए है। विराट कोहली का इस दौरान टेस्ट करियर में 243 रन बतौर कप्तान बेस्ट स्कोर है। विराट कोहली ने ये सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

भारतीय क्रिकेट के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने इस दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा। लारा ने बतौर कप्तान 4 हजार टेस्ट रन 71 पारियों में पूरे किए थे। इसके लिए उन्होंने 71 पारियां खेली थीं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। लारा ने टेस्ट की एक पारी में 400 रन बनाए थे।