Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : मैच के दौरान मैदान में आखिर कौन थी ये 2 महिलाएं, जिन पर टिक गयी थी कैमरे की निगाहें

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच लंदन के कैनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है.

इस मैच के पांचवे दिन जहां भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए अभी भी 406 रन की जरुरत हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम को यह मैच जीतने के मात्र 7 विकेट की जरुरत है.

कुक ने अपने अंतिम टेस्ट में लगाया शतक 

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच चल रहा पांचवा टेस्ट मैच इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलिस्टर कुक का अंतिम टेस्ट मैच हैं. इस टेस्ट मैच को एलिस्टर कुक ने अपने लिए यादगार बना दिया है. दरअसल, एलिस्टर कुक ने सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में एक शानदार 147 रन का शतक बना दिया है.

बता दें, कि एलिस्टर कुक ने पांचवे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 33वां शतक लगाया है. साथ ही उन्होंने उन बल्लेबाजों की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है जिन्होंने अपने अंतिम टेस्ट मैच में शतक लगाया हो.

मैच के दौरान कुक की पत्नी और बच्ची भी रही मौजूद 

बता दें, कि इस मैच के दौरान एलिस्टर कुक की पत्नी भी स्टेडियम में मौजूद रही हैं. एलिसा हंट है और उनकी बेटी का नाम एलसी है. कुक की पत्नी मैच के दौरान स्टेडियम में अपनी बच्ची को गोद में पकड़े कैमरे की नजर में कैद हुई हैं.

रूट की मंगेतर भी स्टेडियम में आई नजर 

बता दें, कि जो तस्वीर में कला चश्मा पहने हुए महिला दिख रही हैं. वह इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की मंगेतर है. जो रूट की मंगेतर का नाम करी कोटरेल हैं.

जो रूट ने भी इस मैच की दूसरी पारी में एक शानदार 125 रन का शतक लगाया. मैच के चौथे दिन उनकी मंगेतर करी कोटरेल आकर्षण का केंद्र बनी रही कई बार कैमरे में करी कोटरेल को देखा गया.

The post ENGvsIND : मैच के दौरान मैदान में आखिर कौन थी ये 2 महिलाएं, जिन पर टिक गयी थी कैमरे की निगाहें appeared first on SportzWiki Hindi.