Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: 244 रनों की बढ़त के बाद सौरव गांगुली ने इस टीम के जीत पर लगाया दांव

इंग्लैंड और भारत के बीच साउथैम्टन में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 233 रनों की बढ़त बना ली है और उसके अभी 2 विकेट बाकि हैं। इससे पहले हुए 3 मैचों में इंग्लैंड ने 2 और भारत ने 1 में जीत हासिल की है।

सौरव गांगुली को टीम से उम्मीद

इंग्लैंड के बढ़त 233 होने के बाद भी पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भरोसा है कि वह टीम 300 रनों तक के लक्ष्य को हासिल कर सकती है। उनके अनुसार इस टीम में काफी क्षमता है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा

“300 का लक्ष्य होने के बाद भी भारत को मैच से बाहर नहीं कर सकते। इस टीम में काफी क्षमता है।”

आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह

इंग्लैंड की बढ़त 233 रनों की हो चुकी है और यह अभी और बढ़ने वाली है। भारतीय टीम ने 2004 के बाद एशिया से बाहर टेस्ट मैच की चौथी पारी में 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई है। इसके बाद भी पूर्व कप्तान को टीम में काफी भरोसा है।

पिछली बार 2004 में जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 233 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था उस समय टीम के कप्तान सौरव गांगुली ही थे।

इस सीरीज में फ्लॉप रही है भारतीय बल्लेबाजी

कुछ मौकों को छोड़ दें तो भारतीय बल्लेबाजी इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रही है। इस मैच की पहली पारी में भी चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया।

एजबेस्टन में खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में मैच में भारत को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम वह मैच भी हार गई। ऐसे में देखना होगा कि गांगुली का भरोसा कितना सही साबित होता है।

The post ENGvsIND: 244 रनों की बढ़त के बाद सौरव गांगुली ने इस टीम के जीत पर लगाया दांव appeared first on SportzWiki Hindi.