Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : इन पांच खिलाड़ियों में से एक बन सकता हैं मैन ऑफ़ द सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल में जारी है. पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज पर इंग्लैंड ने पहले ही 3-1 से कब्ज़ा जमा लिया है. भारत सिर्फ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में ही जीत दर्ज करने में सफल रहा था. वहीं इस पूरी सीरीज के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले इन पांच खिलाड़ियों में से एक मैन ऑफ़ द सीरीज बन सकता है.

5. जॉस बटलर 

जॉस बटलर ने इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में कई अहम पारियां खेली हैं. अपनी 8 पारियों में बटलर ने 43.62 की औसत से 349 रन बनाए. आखिरी पारी में अगर वह बड़ा स्कोर बनाते हैं, तो मैन ऑफ़ द सीरीज के हकदार बन सकते हैं.

4. सैम करन 

ऑल राउंडर युवा खिलाड़ी सैम करन ने इस सीरीज में काफी प्रभावित किया है. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. सैम ने 4 मैचों में अभी तक 9 विकेट लिए हैं. वहीं बल्लेबाजी में करन ने 41.83 की इकॉनमी से 251 रन बनाए. सैम करन भी मैन ऑफ़ द सीरीज के हकदार हो सकते हैं.

3. बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स अभी तक चार मैचों में 13 विकेट निकाल चुके हैं. जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने 23.29 की औसत से 163 रन बनाए हैं. वहीं अभी वह एक पारी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले हैं. मैन ऑफ़ द सीरीज की रेस में बेन स्टोक्स का नाम भी शामिल है.

2. जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन इस सीरीज में सबसे ज्यादा खतरनाक तेज गेंदबाज रहे हैं. हवा में मूव होती अपनी गेंदों पर एंडरसन ने इस सीरीज में बल्लेबाजों को शिकार बनाकर 21 विकेट लिए हैं. मैन ऑफ़ द सीरीज के वह एक बड़े दावेदार हैं.

1. विराट कोहली 

2014 के अपने असफल दौरे को भुलाते हुए विराट कोहली ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की है. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कोहली ने अभी तक 9 पारियों में 65.89 की औसत से 593 रन बनाए. वह मैन ऑफ़ द सीरीज के एक प्रवाल दावेदार हैं.

The post ENGvsIND : इन पांच खिलाड़ियों में से एक बन सकता हैं मैन ऑफ़ द सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.