Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : केएल राहुल ने लगाया शतक, मैच में ड्रा की जगाई उम्मीदें, देखे स्कोरबोर्ड

eng vs ind test

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे आखिरी मैच इंग्लैंड ने शिकंजा पूरी तरह कस लिया है. एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के पांचवे दिन लंच तक भारत ने 5 विकेट खोकर 164 रन बना लिए. जबकि टीम को अभी भी 297 रनों की ज़रूरत है. केएल राहुल 108 रन बनाकर और रिषभ पंत 12 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं.

केएल राहुल के शतक ने जगायी उम्मीद 

ओवल में खेला जा रहा मैच भारत से काफी दूर नज़र आ रहा है. मगर अभी तक पूरी सीरीज में फ्लॉप नज़र आए केएल राहुल ने शतक लगाकर ड्रा की उम्मीदें जगा दी हैं. अगर वह विकेट पर टिके रहते हैं और बाकि बल्लेबाजों से सहयोग मिलता है तो लगभग हारा हुआ मैच भारत ड्रा कराने में सफल हो सकता है.

2 रन पर गंवा दिए थे तीन विकेट

एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही. शिखर धवन एक रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए. इसके बाद आए पुजारा तीन गेंदें खेलने के बाद एंडरसन की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए. अभी एक ही रन हुआ था और भारत ने दो विकेट गंवा दिए थे.

पुजारा के बाद आए कप्तान विराट कोहली भी बिना खाता खोले ब्रॉड की गेंद पर जॉनी बैरेस्टो को कैच देकर वापस पवेलियन लौट गए. इस तरह दो रनों पर भारत का टॉप आर्डर वापस पवेलियन लौट चुका था.

कोहली के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल के बीच एक साझेदारी हुई. पर ये साझेदारी ज्यादा बड़ी नहीं हो सकी. रहाणे 37 रनों पर मोईन अली की गेंद पर कैच आउट हुए. जबकि इसके बाद आए हनुमा विहारी स्टोक्स की गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए.

मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 332 रन बनाए थे. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 292 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एलिस्टर कुक और कप्तान जो रूट की शतकीय पारियों की मदद से 8 विकेट खोकर 423 रन बनाए और भारत को 464 रनों का लक्ष्य दिया.

The post ENGvsIND : केएल राहुल ने लगाया शतक, मैच में ड्रा की जगाई उम्मीदें, देखे स्कोरबोर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.