Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : लंच तक का खेल हुआ खत्म, जाने किस गलती की वजह से राहुल, धवन और कोहली पर भड़के लोग

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज शुक्रवार से शुरू हो गया है. इस टेस्ट मैच का टॉस इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

लंच तक इंग्लैंड ने बनाये एक विकेट के नुकसान पर 68 रन 

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच चल रहे पांचवे टेस्ट मैच के पहले दिन के लंच तक इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए है.

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज किटन जेनिंग्स और एलिस्टर कुक ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े थे. इसके बाद किटन जेनिंग्स 23 रन बनाकर रविन्द्र जडेजा का शिकार हो गये. फिलहाल लंच तक एलिस्टर कुक 37 रन बनाकर खेल रहे है. वहीं मोईन अली 2 रन बनाकर क्रीज में मौजूद है.

राहुल और धवन को जगह देने पर कोहली पर भड़के लोग 

बता दें, कि केएल राहुल और शिखर धवन को खराब प्रदर्शन के बावजूद पांचवे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मौका देने के बावजूद क्रिकेट प्रशंसक कप्तान विराट कोहली पर भड़के है. इन तीनों को ही लेकर ट्विटर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है.

 

 

The post ENGvsIND : लंच तक का खेल हुआ खत्म, जाने किस गलती की वजह से राहुल, धवन और कोहली पर भड़के लोग appeared first on SportzWiki Hindi.