Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : इंग्लैंड ने की पांचवे टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा, सीरीज जीतने के बाद स्टार खिलाड़ी को किया बाहर

इंग्लैंड ने भारत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पांचवे और अंतिम मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी. यह मैच 7 सितंबर से ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा. इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक का यह आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा. कुक ने सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी.

3-1 से इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्ज़ा

इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को साउथहैम्पटन टेस्ट में जीत के साथ 3-1 से अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टीम ने तीसरे टेस्ट नॉटिंघम में वापसी करते हुए जीत दर्ज कर उम्मीद जगायी थी. मगर साउथहैम्पटन में खेले गए मैच में टीम ने निराशाजनक बल्लेबाजी कर मैच गंवा दिया.

भारत की गेंदबाजी जहां शानदार रही है तो वही बल्लेबाज लगातार रन बनाने में असफल रहे हैं. टीम के लिए सबसे बड़ी समस्या सलामी जोड़ी रही. मुरली विजय, शिखर धवन और केएल राहुल पूरी सीरीज के दौरान एक बड़ी पारी नहीं खेल सके. वहीं अब पांचवे टेस्ट में टीम जीत दर्ज कर आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी.

ओली पॉप पांचवे टेस्ट के लिए बाहर 

खेली जा रही टेस्ट सीरीज के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज ओली पॉप पांचवे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे. ओली पॉप ने लॉर्ड्स में खेले गए मैच में डेब्यू किया था. उस मैच में पॉप ने 28 रनों की एक पारी खेली थी. पॉप काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेलने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बनाए गए हैं.

इंग्लैंड 13 सदस्यीय टीम – जो रूट(कप्तान) मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बैरेस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जॉस बटलर(विकेटकीपर), एलिस्टर कुक, सैम करन, कीटन जेनिंग्स, आदिल राशिद, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स 

The post ENGvsIND : इंग्लैंड ने की पांचवे टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा, सीरीज जीतने के बाद स्टार खिलाड़ी को किया बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.