Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : मैच प्रीव्यू : इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ भारत-इंग्लैंड उतर सकते है पांचवे टेस्ट में

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच लंदन के कैनिंगटन ओवल में खेला जाना है. बता दें, कि इंग्लैंड की टीम पहले ही सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी है. पांचवे  व अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम अपना सम्मान बचाने के लिए उतरेगी.

दोनों टीमों के लिए बल्लेबाजी बनी हुई है चिंता का विषय 

भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के लिए इस सीरीज में बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है. दोनों टीमों के ही बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है.

भारतीय टीम से जहां सिर्फ कोहली का बल्ला बोल रहा है. वही इंग्लैंड की टीम से सैम कुरेन और जोस बटलर का ही बल्ला बोल रहा है. बाकि बल्लेबाज इस सीरीज में संघर्ष करते हुए ही नजर आ रहे है. सीरीज के पांचवे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के ही बल्लेबाज अपनी फॉर्म वापस पाकर रन बनाना चाहेंगे.

पिच रिपोर्ट 

कैंनिंगटन ओवल में पांचों दिन बादल छाये रहेंगे. मैच के पांचों दिन तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा. कंडीशन ओवर कास्ट होने के कारण पहले ही दिन से मैच में एक बार फिर तेज गेंदबाजो का बोलबाला देखने को मिल सकता है.

स्पिन गेंदबाजों की गेंद भी इस पिच पर मैच के चौथे-पांचवे दिन घूम सकती है. बल्लेबाजों के लिए एक बार इस विकेट पर टिककर खेलना एक बड़ी चुनौती होगा.

भारत आजतक सिर्फ एक मैच ही जीत पाया कैनिंगटन ओवल में 

बता दें, कि इस मैदान पर अबतक इस मैदान पर कुल 100 मैच खेल चुका है. जिसमे से 41 मैच इंग्लैंड की टीम ने जीते है. वहीं 22 मैच हारे है. इंग्लैंड के इस मैदान पर 37 मैच ड्रा साबित हुए है.

भारतीय टीम इस मैदान पर 12 मैच खेल चुकी है और सिर्फ 1 मैच ही भारतीय टीम इस मैदान पर जीत पाई है. भारतीय टीम को इस मैदान पर 4 मैचों में हार मिली है. वहीं 7 मैच भारत के ड्रा रहे है.

यहाँ देखे मैच के अगले 5 दिन मौसम का हाल 

आप हमारे द्वारा दिखाये गये इस चित्र से साफ़ देख सकते है, कि मौसम विभाग के अनुसार मैच के अगले पांचों दिन लंदन का मौसम ठंडा रहेगा. गुरूवार को तो वहां तेज बारिश होने वाली है और मैच के पांचों दिन बादल छाये रहने की पूरी सम्भावना है. गुरूवार को लंदन में बारिश होने के चलते पिच पर नमी रहेगी और जिसका फायदा पहले फील्डिंग करने वाली टीम को शुरूआती एक घंटे में मिलेगा.

इस प्रकार हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन 

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

इस प्रकार हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

किटन जेनिंग्स, एलिस्टर कुक, जो रूट (कप्तान), जॉनी बैरेस्टों, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

 

The post ENGvsIND : मैच प्रीव्यू : इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ भारत-इंग्लैंड उतर सकते है पांचवे टेस्ट में appeared first on SportzWiki Hindi.