भारतीय क्रिकेट टीम के स्थापित सलामी बल्लेबाज हो चुके शिखर धवन का टेस्ट रिकॉर्ड बड़ा ही शानदार है लेकिन जैसे ही एशिया के बाहर लाल गेंद की क्रिकेट में शिखर धवन उतरते हैं तो उनकी असली परीक्षा होती है लेकिन वो इस परीक्षा में लगातार असफल होते जा रहे हैं। इंग्लैंड में शिखर धवन से उम्मीदें तो थी लेकिन वो अपने आपको स्विंग पिचों पर साबित नहीं कर पा रहे हैं।

शिखर धवन का स्विंग पिचों पर संघर्ष
जब तक एशिया में शिखर धवन खेलते हैं बड़ा ही जबरदस्त रूप अख्तियार करते हैं लेकिन जैसे ही एशिया से बाहर निकले उनका वो जोश फुस्स हो जाता है। ये इंग्लैंड में जारी इस टेस्ट सीरीज में ही नहीं दिखा इससे पहले इसी साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी पहले टेस्ट में उछाल और स्विंग लेती पिच पर संघर्ष करते नजर आए।

दक्षिण अफ्रीका में नाकाम, भारत आते ही ठोका शतक
सबसे पहले अगर बात करें तो शिखर धवन को दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला वो असफल रहे। उन्हें अगले दोनों टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया। इसके बाद जब अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी सरजमीं पर हुए एकमात्र टेस्ट मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए तेज शतक जड़ा और अपने स्थान को सुरक्षित रखा।

अब इंग्लैंड में भी शिखर धवन के हो रहे हैं वही हाल
अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ धवन से बड़ी आस थी। शिखर धवन को बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मुरली विजय के साथ पारी शुरू करने का मौका मिला लेकिन धवन के बल्ले से दोनों पारियों में कुछ खास नहीं कर सके। पहली पारी में 26 तो दूसरी पारी में 13 रन ही बना सके और स्विंग से परेशान दिखे।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पूरी तरह असफल
फिर क्या था धवन पर गाज गिरी और लॉर्ड्स टेस्ट में बाहर कर दिया गया लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में धवन को एक बार और मौका मिला। भारतीय टीम ने नॉटिंघम में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच जीता धवन ने इस टेस्ट में 35 और 44 के स्कोर के साथ अच्छी शुरुआत जरूर की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। चौथे टेस्ट में भी धवन नाकाम रहे और 23 और 17 के स्कोर ही बना सके। यानि धवन इंग्लैंड दौरे पर अब तो तो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।

फिर भी दिया ऐसा जवाब
अब जब उनके नाकामी की आलोचना हो रही है और फैंस और पूर्व क्रिकेटर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो धवन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर इसका जवाब दिया। धवन ने अपने इंस्टा पर एक मैदान में पसीना बहाते फोटो पोस्ट की है और लिखा कि “लोग चाहे जितना भी बोल ले मेहनत करने से कभी नहीं रोक सकते।”

The post ENGvsIND : शिखर धवन ने अपनी नाकामी पर दिया ऐसा जवाब, सुनकर हर कोई हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.