Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : पांचवे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन हुई घोषित, टीम देख हर कोई हैरान

Southampton Test: India lose by 60 runs, England lead 3-1

इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच अब सीरीज का पांचवा और अंतिम मुकाबला 7 सितंबर शुक्रवार से लंदन के कैनिंगटन ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

पांचवे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान 

इसी बीच बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, पांचवे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है. इंग्लैंड की टीम को देखने के बाद क्रिकेट प्रशंसक हैरान है, क्योंकि उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के ‘मैन ऑफ़ द मैच’ खिलाड़ी क्रिस वोक्स को एक बार फिर टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया है.

इस प्रकार है पांचवे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

एलिस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, आदिल रशिद,  सैम कुरन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

 

 

भारत की प्लेइंग इलेवन से टॉस के बाद उठेगा पर्दा 

बता दें, कि इंग्लैंड की टीम से तो पर्दा उठ चुका है, लेकिन भारत की प्लेइंग इलेवन से मैच के कुछ देर पहले ही पर्दा उठेगा. भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल की जगह पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है. वहीं रविचंद्रन अश्विन की जगह रविन्द्र जडेजा को मौका मिल सकता है.

शिखर धवन की जगह पर भी तलवार लटकी हुई है. बता दें, कि केएल राहुल, शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन तीनों का ही इस टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है. भारतीय टीम में बदलाव होना तो निश्चित ही लग रहा है, लेकिन टीम में क्या बदलाव होते है यह देखना बहुत दिलचस्प रहेगा.

The post ENGvsIND : पांचवे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन हुई घोषित, टीम देख हर कोई हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.