Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: चौथे टेस्ट में बैकफुट पर भारतीय टीम, लंच तक गंवाए तीन विकेट, देखे स्कोरबोर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच साउथहैम्पटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड का शिकंजा कसता हुआ दिखाई दे रहा है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी ने एक बार फिर मुसीबतें बढ़ा दीं हैं. मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के ऑल आउट होने के बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो महज 22 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए. जबकि लंच तक टीम का स्कोर 46 रनों पर 3 विकेट रहा.

इससे पहले दिन का खेल शुरु होने पर इंग्लैंड टीम 8 विकेट पर 260 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी. मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड को आउट कर दिया. इसके बाद सैम करन भी 46 रनों पर रन आउट गए और इंग्लैंड की टीम 271 रनों पर ऑल आउट हुई.

दूसरी पारी में जीत के लिए 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी बिखरती हुई नज़र आयी. लोकेश राहुल बिना खाता खोले ही स्टुअर्ट ब्रोड की गेंद पर बोल्ड हो गए. पहली पारी में शतक जड़ने वाले चेतेश्वर पुजारा भी 5 रन ही बना सके और जेम्स एंडरसन की गेंद पर एलबीडब्लू हुए. इसके बाद शिखर धवन भी 17 रन पर स्लिप पर एंडरसन की गेंद पर कैच थामकर आउट हो गए. वहीं विराट कोहली 10 रन बनाकर और अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर लंच तक नाबाद लौटे.

मैच के साथ सीरीज भी गंवा देगा भारत 

अगर भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो यह सीरीज भी हाथ से निकल जाएगी. पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है. ऐसे में इस मैच में जीत के साथ ही इंग्लैंड अपना कब्ज़ा जमा लेगा.

एजबेस्टन और लॉर्ड्स में खेले गए पहले दो मैचों में भारत को हार मिली थी. इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए नॉटिंघम में खेले गए मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी.

अब साउथहैम्पटन में भी टीम हार की ओर बढ़ रही है. अगर विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी विकेट पर टिकती है तो मैच का रुख बदल सकता है.

The post ENGvsIND: चौथे टेस्ट में बैकफुट पर भारतीय टीम, लंच तक गंवाए तीन विकेट, देखे स्कोरबोर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.