भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच आज यानि शुक्रवार से ओवल ग्राउंड पर शुरु हो गया. साउथहैम्पटन में खेले गए चौथे मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज 3-1 से अपने नाम करली थी.
भारतीय टीम नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में ही सिर्फ जीत दर्ज कर पायी. वहीं इस पूरी सीरीज के दौरान तीन भारतीय खिलाड़ियों को एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला और वह सिर्फ स्क्वैड का हिस्सा बन कर रह गए.
शार्दुल ठाकुर

26 वर्षीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पूरी टेस्ट सीरीज में बेंच पर बैठे रहे. ठाकुर को अपना पहला टेस्ट मैच खेलना का मौका नहीं मिल पाया. शार्दुल भारत के लिए 4 वनडे और 7 टी-20 मैच खेल चुके हैं. जबकि टेस्ट में डेब्यू के लिए उन्हें अभी और इंतजार करना होगा. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शार्दुल ने शानदार गेंदबाजी की है. वह 55 फर्स्ट क्लास मैचों में 188 विकेट निकाल चुके हैं.
पृथ्वी शॉ

सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में युवा पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को शामिल किया गया. मगर पृथ्वी दोनों मैचों में प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए. जबकि हनुमा विहारी पांचवे टेस्ट में हार्दिक पंड्या की जगह डेब्यू करने में कामयाब रहे. कयास लगाए जा रहे थे कि अभी तक सीरीज में फेल रहे केएल राहुल की जगह पृथ्वी शॉ को पांचवे टेस्ट में मौका दिया जा सकता है. पर ऐसा हुआ नहीं.
करुण नायर

ऐसा लग रहा है कप्तान विराट कोहली की नज़रें करुण नायर पर गयी ही नहीं. करुण पूरी सीरीज में सिर्फ टीम का हिस्सा बनकर रह गए वह एक भी मैच में प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए.
करुण ने इंग्लैंड के खिलाफ ही 2016 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. अभी तक वह 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 374 रन बनाए हैं. इसमें करुण की नाबाद 303 रनों की विशाल पारी शामिल है.
The post ENGvsIND : शास्त्री और कोहली की मिलीभगत की वजह से पुरे सीरीज बेंच पर बैठे रहे ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.