Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : टॉस रिपोर्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, विराट ने कराया इस खिलाड़ी का डेब्यू

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 3-1 से आगे चल रही है. इस सीरीज का पांचवा व अंतिम मैच आज शुक्रवार 7 सितंबर से लंदन के कैनिंगटन ओवल में खेला जाना है.

इस अंतिम टेस्ट मैच को जीत इंग्लैंड की टीम सीरीज को 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी. वहीं भारतीय टीम भी इस अंतिम टेस्ट मैच को जीत अपना सम्मान बचाना चाहेगी.

भारत का रिकॉर्ड कैनिंगटन में अच्छा नहीं 

London Test: Respect will save Indian team

बता दें, कि भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैनिंगटन के मैदान पर कुछ खास नहीं रहा है. भारत ने इस मैदान पर 12 मैच खेले है और सिर्फ 1 मैच ही भारतीय टीम इस मैदान पर जीत पाई है. भारतीय टीम को इस मैदान पर 4 मैचों में हार मिली है. वहीं 7 मैच भारत के ड्रा रहे है.

पिच रिपोर्ट 

कैंनिंगटन ओवल में पांचों दिन बादल छाये रहने की भविष्यवाणी है. ऐसे में कंडीशन पांचो दिन ओवरकास्ट  रहेगी. कंडीशन ओवरकास्ट होने के कारण पहले ही दिन से ही इस मैच में तेज गेंदबाजो को मदद मिलेगी. वहीं इस पिच पर काफी अच्छा उछाल भी देखने को मिल सकता है.

दोनों ही टीमों के बल्लेबाज अबतक इस सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये है और एक बार फिर इस टेस्ट में भी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. मैच के चौथे-पांचवे दिन स्पिनरों को भी पिच से मदद मिलने की उम्मीद है.

इंग्लैंड ने जीता टॉस

आपकों बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस पांचवे मैच का टॉस हो गया है. इस पांचवे टेस्ट मैच का टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England (Playing XI): Alastair Cook, Keaton Jennings, Moeen Ali, Joe Root(c), Jonny Bairstow(w), Ben Stokes, Jos Buttler, Sam Curran, Adil Rashid, Stuart Broad, James Anderson

Playing XI: KL Rahul, Shikhar Dhawan, Cheteshwar Pujara, Virat Kohli, Ajinkya Rahane, Hanuma Vihari, Rishabh Pant, Ravindra Jadeja, Ishant Sharma, Mohammed Shami, Jasprit Bumrah

The post ENGvsIND : टॉस रिपोर्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, विराट ने कराया इस खिलाड़ी का डेब्यू appeared first on SportzWiki Hindi.