भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने दूसरे दिन लंच तक 8 विकेट खोकर 304 रन बना लिए. इससे पहले शुक्रवार को इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 7 विकेट खोकर 198 रन बनाए थे.
जॉस बटलर बढ़ रहे शतक की ओर
जॉस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच एक बड़ी साझेदारी हो चुकी है. इसी साझेदारी के दमपर टीम 300 का स्कोर पार कर सकी. बटलर 63 रन बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे हैं. जबकि 36 रन बनाकर खेल रहे स्टुअर्ट ब्रॉड भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. एक समय लग रहा था टीम 250 के आसपास ही सिमट जाएगी.

दूसरे दिन भारतीय टीम लंच तक एक विकेट ही लेने में कामयाब हो पायी. जोकि जसप्रीत बुमराह को आदिल राशिद के रूप में मिला. बुमराह ने राशिद को एलबीडब्लू कर शिकार बनाया. पहले दिन एलिस्टर कुक और मोईन अली ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं थीं. अपना आखिरी मैच खेल रहे एलिस्टर कुक 71 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए.
जबकि मोईन अली 50 रन पर इशांत शर्मा की गेंद पर पंत को कैच देकर आउट हुए. वहीं सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स 23 रन बना पाए थे. कप्तान जो रूट और जॉनी बैरेस्टो बिना खाता खोले ही आउट हुए. इसके अलावा युवा सैम करन भी एक भी रन नहीं बना सके.

ऑल राउंडर बेन स्टोक्स 11 रन बनाकर रविन्द्र जडेजा का शिकार बने. इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह अभी तक 3-3 विकेट ले चुके हैं. जबकि सीरीज का पहला मैच खेल रहे रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए.
इंग्लैंड टीम 3-1 से सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. भारतीय टीम की कोशिश होगी की सीरीज 4-1 से ख़त्म करने के बजाय 3-2 से ख़त्म की जाए. भारत की हार का कारण बल्लेबाजों की ख़राब बल्लेबाजी रही है. खासकर सलामी जोड़ी ने बेहद निराश किया है.
The post ENGvsIND : दूसरे दिन लंच तक इंग्लैंड टीम मजबूत स्थिति में, मैच से बाहर हुआ भारत, देखे पूरा स्कोरबोर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.