Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : लंच रिपोर्ट: हनुमा विहारी ने डेब्यू में जड़ा अर्द्धशतक, जडेजा से हैं अब भारत को उम्मीद

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी ने अर्द्धशतकीय पारी खेली है. इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 332 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक 174 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे. वहीं तीसरे दिन लंच तक हनुमा विहारी के अर्द्धशतक की मदद से भारत 7 विकेट खोकर 240 रन बना सका.

हनुमा विहारी की अर्द्धशतकीय पारी 

हनुमा विहारी को जब आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया तो इस पर कई सवाल खड़े हुए. मगर हनुमा कप्तान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नज़र आए हैं. हनुमा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली.

वह मोईन अली की गेंद पर आउट हुए. इससे पहले वह शानदार बल्लेबाजी की लय में दिखे. अपनी इस पारी में हनुमा ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया. हनुमा विहारी और रविन्द्र जडेजा के बीच 77 रनों की एक अहम साझेदारी हुई.

रविन्द्र जडेजा और इशांत शर्मा क्रीज़ पर 

लंच तक रविन्द्र जडेजा और इशांत शर्मा नाबाद रहे. सीरीज का पहला मैच खेल रहे जडेजा अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 41 रनों पर नाबाद हैं. जबकि इशांत 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इससे पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 37 रन बनाए. जबकि धवन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. चेतेश्वर पुजारा 37 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर बैरेस्टो को कैच देकर आउट हुए.

वहीं कप्तान विराट कोहली 49 रनों के स्कोर पर बेन स्टोक्स की गेंद पर रूट को कैच देकर आउट हुए. अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले ही एंडरसन की गेंद पर एलिस्टर कुक को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए.

सीरीज पहले ही 3-1 से हार चुकी भारतीय टीम आखिरी मैच में भी हार की ओर बढ़ रही है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा है भारत की पकड़ से दूर होता जा रहा है.

The post ENGvsIND : लंच रिपोर्ट: हनुमा विहारी ने डेब्यू में जड़ा अर्द्धशतक, जडेजा से हैं अब भारत को उम्मीद appeared first on SportzWiki Hindi.