Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IAAF कॉन्टिनेंटल कप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने अर्पिंदर

ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य)

त्रिकूद (ट्रिपल जंप) के एथलीट अर्पिंदर सिंह ने आईएएएफ कॉन्टिनेंटल कप में कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा. लेकिन स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और छठे स्थान पर रहे.

अर्पिंदर इस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अर्पिंदर ने अपने पहले प्रयास में 16.59 मीटर कूद लगाई. इसके बाद अगले दो प्रयासों में वह 16.33 मीटर ही कूद लगा पाए और इस तरह से दो एथलीटों के बीच फाइनल कूद में जगह बनाने में नाकाम रहे. यह भारतीय हालांकि कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहा.

25 साल के अर्पिंदर साल में एक बार होने वाली इस प्रतियोगिता में एशिया पैसेफिक टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. उन्होंने जकार्ता में 16.77 मीटर कूद लगाई थी, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17.17 मीटर है, जो उन्होंने 2014 में किया था.

कोई भी भारतीय अब तक कॉन्टिनेंटल कप में पदक नही जीत पाया था, जिसे 2010 से पहले आईएएएफ विश्व कप के नाम से जाना जाता था. अमेरिका के मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन क्रिस्टियन टेलर ने 17.59 मीटर कूद लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.