Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ODI Ranking: वनडे का नंबर 2 बल्लेबाज बना ये भारतीय, कुलदीप पहुंचा अब तक की बेस्ट रैंकिंग पर

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने शुक्रवार को एशिया कप के फाइनल मुकाबलें में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर 7वीं बार एशिया कप पर कब्जा जमा लिया है। इस ​एशिया कप में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसका फायदा उन्हें आज जारी हुई आईसीसीकी ताजा वनडे रैंकिग में हुआ।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, इस नए चेहरे को मिली टीम में जगह

आईसीसी वन-डे रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली काबिज हैं। इसके साथ ही बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दो स्थानों पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा हो चुका है। यह दूसरा मौका है जब रोहित शर्मा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं। वह इस साल जुलाई में भी इस स्थान पर पहुंचे थे। वहीं, एशिया कप में मैन आॅफ द सीरीज जीतने वाले शिखर धवन भी टॉप पांच में मौजूद है। शिखर धवन ने एशिया कप में 342 रन बनाए। इसके साथ ही गब्बर यानी कि धवन रैंकिंग में चार स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इनके अलावा भारतीय गेंदबाज चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने उछाल भरी है। कुलदीप यादव ने एशिया कप में 10 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। जिस कारण उन्हें फायदा हुआ। वो तीन स्थान ऊपर आकर नंबर 3 पर पहुंच गए हैं। यह वनडे में कुलदीप की अब तक की बेस्ट रैंकिंग है। इसके अलावा भारत के सबसे शानदार फॉर्म में चल रहे बॉलर जसप्रीत बुमराह अपनी जगह नंबर दो पर कायम हैं।वो 797 अंकों के साथ वनडे के नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं।