Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AFG: अफगानिस्तान से टाई होने के बाद भी धोनी ने कहा कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल

भारत और अफगानिस्तान आज एशिया कप में एक दूसरे के सामने हुए. अफगानिस्‍तान के कप्‍तान असगर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाज़ी का फैसला किया. जबकि आज टीम इंडिया की कप्‍तानी धोनी ने की. भारतीय टीम में आज पांच बदलाव हुए . रोहित शर्मा, धवन, भुवी, बुमराह और चहल की जगह मनीष पांडे, केएल राहुल, सिद्धार्थ कौल, दीपक चाहर और खलील अहमद को जगह मिली है. चाहर ने आज डेब्‍यू किया.

मैच हुए ड्रा 

अफगानिस्‍तान टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए. मोहम्‍मद शहजाद ने 124 रन और मोहम्‍मद नबी ने 64 रन की अहम पारियां खेलीं. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए हैं.

अफगानिस्‍तान के धाकड़ बल्‍लेबाज़ मोहम्‍मद शहजाद ने 88 गेंदों पर दस चौके और छह छक्‍कों की मदद से शतक पूरा किया. जवाब में अफगानिस्‍तान के 252 रन के स्‍कोर के जवाब में भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन ही आउट हुई. आखिरी विकेट के रूप में रवींद्र जडेजा आउट हुए.

उन्होंने हमसे बेहतर खेल दिखाया 

मैच के टाई होने के बाद बात करते हुए धोनी ने कहा कि

“अफगानिस्तान के खेल में काफी ज्यादा सुधार आया है. उन्होंने एशिया कप की शुरुआत से ही एक लय में अच्छा किया और हमे भी आज के मैच में मजा आया. ये एक मात्र टीम है जो लगातार रैंकिंग में भी ऊपर जा रही है. मैच के आखिर में विकेट थोड़ा स्लो हो गया था, लेकिन उन्होंने बेहद अच्छे तरह से गेंदबाज़ी भी की थी.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“मैं ये नही कहूँगा कि हमे लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई भी गलती की है. हम अपनी मजबूती के साथ मैदान में नही उतरे थे. हमे सही से गेंदबाज़ी भी नही की जिस वजह से हमें कुछ ज्यादा ही रन दे दिए थे.”

एलबीडबल्यू को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मैं एलबीडबल्यू के आउट को लेकर बात नही करना चाहूँगा, जब तक उस पर कोई फाइन नही लगता है, लेकिन अफगानिस्तान ने हमसे बेहतर खेल दिखाया है.”

The post IND vs AFG: अफगानिस्तान से टाई होने के बाद भी धोनी ने कहा कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.