Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बनाए 290 रन, कुलदीप रहे प्रभावशाली

ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. जिसका दूसरा मैच शनिवार से शुरु हो गया. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 290 रन बनाए. मिचेल मार्श और माइकल नेसेर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी 

ऑस्ट्रेलिया ए इस मैच में 1-0 से बढ़त के साथ मैच में उतरी है. पहले मैच में टीम इंडिया ए को 98 रनों से बड़ी हार मिली थी. वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. टीम ने अपना पहला विकेट जल्द ही गंवा दिया था.

सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ जीरो पर गेंदबाज रजनीश की गेंद पर बोल्ड हो गए. कुर्टिस और ट्रेविस हेड के बीच में साझेदारी हुई. कुर्टिस टीम के 95 के स्कोर पर 48 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें नदीम ने बोल्ड किया. इसके बाद पीटर हैंड्सकाम्ब को भी नदीम ने अपना शिकार बनाते हुए बोल्ड कर दिया.

पीटर 8 रन ही बना सके. वहीं पीटर के बाद ट्रेविस भी कुलदीप की गेंद पर भरत को कैच देकर आउट हुए. ट्रेविस ने 68 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद आए मार्नुस को कुलदीप ने जीरो पर ही आउट कर दिया. वहीं एस्टन एगर, कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर बोल्ड हो गए. वह  23 रन बना सके. कप्तान मिचेल मार्श 86 रन बनाकर और माइकल नेसेर 44 रन बनाकर अभी भी क्रीज़ पर डटे हुए हैं.

गेंदबाजी में भारत की ओर से कुलदीप यादव और शाहबाज़ नदीम के नाम 2-2 विकेट रहे. जबकि रजनीश गुरबानी और कृष्णप्पा गौतम ने एक-एक विकेट लिया. वहीं दीपक चाहर एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए. टीम इंडिया ए की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है. टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहगी.

The post IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बनाए 290 रन, कुलदीप रहे प्रभावशाली appeared first on SportzWiki Hindi.