भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच अलुर में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए थे। इससे पहले आज भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 505 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी 121 रनों से पीछे है। कुलदीप यादव ने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया हैं।
बल्लेबाजों ने दिखाया शानदार खेल

भारतीय टीम ने आज कल के स्कोर 223/3 से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान श्रेयस अय्यर जल्द ही 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। युवा शुभमन गिल ने ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 50 रन बनाये। उनके अलावा विकेट कीपर बल्लेबाजी श्रीकर भरत ने शतकीय पारी खेली। लगातार विकेटकीपर की तलाश कर रही भारतीय टीम को उन्होंने अपनी इस पारी के बाद एक विकल्प दे दिया है।
गेंद के बाद बल्ले से भी छाए कुलदीप
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 1 मिल में मौका मिलने के बाद टीम से बाहर किये गए कुलदीप यादव ने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया है। पहली पारी में 5 विकेट चटकाने वाले कुलदीप ने बल्ले से 52 रन बनाये। भरत के साथ मिलकर उन्होंने आठवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी बनाई।
ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से क्रिस ट्रेमन और एस्टन एगर को 3-3 विकेट मिले। ब्रेंडन डोगट, माइकल स्वेप्सन और मिचेल मार्श ने 1-1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ए की खराब शुरुआत
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ए की शुरुआत खराब रही। दोनों ही सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ और कर्टिस पैटरसन पवेलियन लौट चुके हैं। रेनशॉ को शाहवाज नदीम ने आउट किया. वहीं पैटरसन का विकेट कृष्णप्पा गौतम को मिला। पिच पर ट्रेविस हेड और पीटर हैंड्सकोंब मैदान पर टिके हुए हैं। उनकी टीम अभी भी 121 रनों से पीछे हैं।
कल मैच के अंतिम दिन जहाँ ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच ड्रा करने के लिए खेलेगी वहीं सीरीज का पहला मैच हार चुकी भारतीय टीम मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी हासिल करना चाहेगी।
The post IND A vs AUS A: 2nd TEST: गेंद के बाद बल्ले से भी कुलदीप यादव ने चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.