भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला गया। 2 मैचों की सीरीज के इस पहले मैच को ऑस्ट्रेलिया ए ने 98 रनों से जीत लिया है। जीत के लिए मिले 262 रनों की जबाव में भारतीय टीम 163 रनों पर ऑल आउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया ए- पहली पारी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 243 रन बनाये थे। उनकी तरफ से उस्मान खवाजा ने 127 रनों की पारी खेली थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए थे। भारत के लिए मोहम्मद सिराज से शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए थे।
भारत ए- पहली पारी

भारतीय टीम के पास पहली पारी में बड़ी बढ़त बनाने का मौका था लेकिन कई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। सिर्फ अंकित बावने ने 91 रनों की नाबाद पारी खेली।
भारत ने पहली पारी में 274 रन बनाये और टीम को 31 रनों की बढत मिली। ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से माइकल नेसर ने 4 जबकि जॉन हॉलैंड ने 3 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया ए- दूसरी पारी

अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजो ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 292 रन बना दिए। उनकी तरफ से ट्रेविस हेड ने 87 रन बनाये। इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटे-छोटे स्कोर बनाकर टीम को 292 तक पहुंचा दिया।
इस पारी में भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव और कृष्णप्पा गौतम ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। नवदीप सैनी को एक विकेट मिला।
भारत ए- दूसरी पारी
चौथी पारी में भारत की ए टीम को जीत के लिए 262 रनों का लक्ष्य मिला। घरेलू पिच और टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए यह लक्ष्य कोई बड़ा नहीं था लेकिन ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम टिक नहीं पाई।
भारत की तरफ से लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल ने 80 रन बनाये। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 से ज्यादा रन भी नहीं बना पाया। 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जॉन हॉलैंड ने 6 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट चटकाए।
उनके अलावा ब्रेंडन डोगेट्स ने 2, क्रिस ट्रेमेन और ट्रेविस हेड ने 1-1 विकेट लिया। सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच 8 सितम्बर से अलुर में खेला जाएगा।
The post IND A vs AUS A, पहला अनऑफिशियल टेस्ट: मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी और बढ़त के बाद भी हारी भारतीय टीम, देखे स्कोरबोर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.