साउथम्पटन | इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को 245 रनों का लक्ष्य दिया है। जोस बटलर (69) की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 96.1 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए।

भारत के लिए इंग्लैंड की दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा, इशांत शर्मा ने दो विकेट चटके। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक सफलता हासिल की। कप्तान रूट और सैम रन आउट हुए।
The post IND vs END Test : इंग्लैंड़ ने भारत को दिया 245 रनों का लक्ष्य appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.