Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने खेली 132 रन की नाबाद पारी

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरिज के चौथे मैच में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत के भरोसेमंद खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 132 रन बनाए है। उनका ये 15वां शतक है। आपकों बता दे की इन पांच मैचों की सीरिज में भारत ने एक मैच जीता है और इंग्लैंड दो मैच जीतकर इस सीरिज में भारत से आगे है।

EngvInd : ऋषभ पंत ने चौ​थे टेस्ट मैच में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इन भारतीयों के नाम भी दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

चेतेश्वर पुजारा ने टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को 273 रन बनाकर पहली पारी में 27 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली।

US ओपन: फ्रांस की महिला खिलाड़ी कार्नेट के टेनिस कोर्ट पर शर्ट बदलने से मचा हंगामा

आपकों बता दें की भारतीय टीम के आठ विकेट 195 रन पर ही गिर गए थे, लेकिन बाद में पुजारा ने इशांत शर्मा के साथ मिलकर 32 रन बनाए, इसके बाद जसप्रीत बुमराह के साथ6 रन की पारी खेल आखिरी विकेट के लिए 46 रन जोडे़।

गौरतलब है की इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाये थे। भारतीय टीम के आउट होने के बाद इंग्लैंड को खेलने के लिए चार ओवर मिले थे जिसमें इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए छह रन बना लिए और वह भारतीय बढ़त से 21 रन पीछे है।

2018 : इन बल्लेबाजों ने लगाए अभी तक टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में ये भी शामिल

भारतीय टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड में पहला और इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां और अपना 15वां टेस्ट शतक बनाया है। पुजारा ने अपने 132 रनों की पारी में 257 गेंदे खेली जिनमें 16 चौके लगाए।