खेल डेस्क। कल साउथ हैम्प्टन में हुए टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 60 रन से हरा दिया और कल का मैच जीत कर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। मोइन अली और सैम करन के शानदार प्रदर्शन की चलते टीम को जीत मिली और विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के अर्धशतकों के बावजूद चौथे क्रिकेट टेस्ट में भारत की हार हुई।
चौथे दिन टीम इंडिया इंग्लैंड के 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम और महज 184 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन कप्तान विराट कोहली (58) और अजिंक्य रहाणे (51) ने बनाए।
कंपाउंडर का बेटा और राहुल द्रविड़ का शिष्य, आज बना टीम इंडिया का बड़ा खिलाड़ी
एशिया कप के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं मिला मौका
वही दूसरी तरफ चौथी पारी में इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बल्लेबाज मोइन अली ने किया और उन्होंने चार विकेट लिए और पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए थे।
हालांकि टीम इंडिया के पास जीत हासिल करने का अच्छा मौका था क्योंकि भारतीय टीम ने पहली पारी में 27 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपने आखरी सात विकेट केलव 61 रन बनाने में गवां दिए।
बाहुबली से कम नहीं हैं भारत की महिला सूमो पहलवान, पुरुषों के साथ करती हैं ट्रेनिंग
कप्तान का विरोध करने पर संजू सैमसन पर लगा जुर्माना, 5 खिलाड़ी हुए प्रतिबंधित
टीम इंडिया को पहला झटका ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में लगा और वो बिना रन बनाए ही पवेलियन लौट गए। राहुल को तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने क्लीन बोल्ड किया था।
इसके बाद क्रीज पर धवन का साथ देने आये चेतेश्वर पुजारा जिहोने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया था, वो भी जल्दी ही आउट हो गए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पुजारा 5) राण पर एलबीडब्ल्यू कर दिया और चलता किया।
Herald