Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Eng : रविंद्र जडेजा ने किया कमाल लेकिन भारतीय टीम ने बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भी ऐसा लगा रहा है भारत के हाथों से यह निकल रहा हो। भारत के बल्लेबाजों ने टीम के लिए इंग्लैंड से कोई बढ़त हासिल नही की है।

इंग्लैंड ने पांचवें व अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया पर पूरी तरह दबाव बनाते हुए अपनी बढ़त 154 रन की कर ली है। मेजबान टीम ने रविवार को स्टंप्स के समय अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट और अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे एलिस्टर कुक क्रमश: 29 व 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।



बता दे कि भारतीय टीम ने रविवार को अपनी पहली पारी 6 विकेट खोकर 174 रन से बनाए थे। पहली पारी में टीम के बल्लेबाजों रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी ने शानदार प्रदर्शन किया और सातवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। पहली पारी में मेहमान टीम 292 पर ऑलआउट हुई और इंग्लैंड 40 रन की बढ़त के साथ आगे रही।

रविंद्र जडेजा ने बनाया रिकॉर्ड



रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में चार विकेट लेने के साथ ८६ रन की शानदार पारी खेली। इसी के साथ जडेजा (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में खेले गए टेस्ट मैच में एक पारी में 80 से ज्यादा रन बनाने और चार या इससे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रवि शास्त्री के नाम था जिन्होंने 1992 में सिडनी में यह रिकॉर्ड बनाया था।

टीम इंडिया का शर्मनाक रिकॉर्ड


भारतीय टीम ने पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में 100 रन बाई से हासिल किए है। भारतीय टीम के लिए यह बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड है और यह रिकॉर्ड 'विराट टीम' के नाम दर्ज हुआ है। इसके अलावा भारतीय विकेट कीपर ऋषभ पंत ने 35 रन बाई के दिए और ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपना खुद का ही 30 रन खर्च करने का शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ा दिया है।



Herald