Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs ENG : मैच देखने पहंचा माल्या, भारत वापसी को लेकर कहा…

लंदन। भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या भारत और इंग्लैंड़ के बीच खेला जा रहा पांचवां टेस्ट मैच देखने ओवल स्टेडियम में पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक माल्या ने सफेद ट्राउजर, ब्लैक ब्‍लेजर पहने और आंखों में काला चश्मा लगा कर स्टेडियम में प्रवेश किया।

भारत लौटेने के सवाल पर माल्या ने हंसते हुए कहा कि जज तय करेंगे कि उसे लौटना है या नहीं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब माल्या भारत से भागने के बाद क्रिकेट मैच देखने पहुंचे हों। इससे पहले भी 11 जून 2017 को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में भी ओवल स्टेडियम पहुंचे थे। उस दौरान उनकी स्टेडियम में एंट्री पर दर्शकों ने ‘चोर..चोर’ के नारे लगाए थे।

एक तरफ माल्या पर भारत के कई बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए बकाया है, देश की कई एजेंसियां उन्हें ढूंढ रही हैं, दूसरी तरफ वो आराम से भारत के मैच देख रहे हैं। इसके साथ ही विजय माल्या ने कहा था कि भारत में चुनाव होना वाला है। मुझे लगता है कि वे मुझे वापस लाकर सूली पर लटका देना चाहते हैं ताकि उन्हें ज्यादा वोट मिल सकें।

ब्रिटिश हाईकोर्ट ने भारतीय बैंकों की अर्जी पर फैसला सुनाया था जिसमें कहा गया कि 13 बैंकों के संगठन विजय माल्या से संबंधित संपत्तियों की जांच और नियंत्रण के लिए तलाशी ले सकते हैं।

The post IND vs ENG : मैच देखने पहंचा माल्या, भारत वापसी को लेकर कहा… appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.