भारत और हांगकांग के बीच आज एशिया कप का 5वां मुकाबला खेला गया. टॉस जीत कर हांगकांग के कप्तान ने पहले बल्लेबाज़ी गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारत के लिए आज खलील अहमद ने डेब्यू किया.
धवन ने लगाया शतक

भारत ने पहले बैटिंग का न्योता पाते हुए उसके सामने जीत के लिए 287 का टारगेट रखा है. उम्मीद से काफी कम स्कोर बनाने वाली टीम इंडिया को यहां तक पहुंचाने में शिखर धवन (123) और अंबाती रायुडु (60) की बैटिंग का योगदान रहा. इस प्रयास से भारत ने 50 ओवरों के कोटे में 7 विकेट पर 285 रन बनाए.
हांगकांग ने की अच्छी शुरुआत
287 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हांगकांग ने अच्छी शुरुआत की.दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की. पहले विकेट के लिए हांगकांग के लिए निज़ाकत और अंशुमन 172 रन की साझेदारी की. इस दौरान अंशुमन 72 रन बना आउट हो गए.उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास और पूरी टीम सिर्फ 259 रन ही बना सकी.
जानिए आज कौन-कौन से रिकॉर्ड बने:
- हांगकांग के सलामी बल्लेबाजों ने 174 रन की साझेदारी की. ये हांगकांग की अब तक की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी.
- निजाकत खान ने आज भारत के खिलाफ 92 रन की पारी खेली. ये किसी भी एसोसिएट देश के खिलाड़ी का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.
- धोनी अपने करियर में 9वीं बार डक पर आउट हो गए.
- सबसे कम पारियों में 14 शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में धवन चौथे स्थान पर पर पहुँच गए हैं. इस सूची में सबसे ऊपर हाशिम अमला है. उन्होंने मात्र 84 पारियों में ये कारनामा किया था. वही धवन ने ये कारनामा 113 पारियों में किया है.
- 18 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज़ ने यूएआई में शतक मारा है. आखिरी बार सचिन ने यहाँ पर 2000 में श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया था.
- खलील भारत के लिए डेब्यू मैच में ही तीन विकेट लेने वाले 16वें गेंदबाज़ बन गए हैं.
- कुलदीप अहमद ने आज बतौर स्पिनर सबसे तेज 50 विकेट पूरे किए उनसे पहले सिर्फ अजन्ता मेंडिस हैं, जिन्होंने 18 पारियों में ये कारनामा किया था, जबकि कुलदीप को इसके लिए 22 पारी लगी.
The post IND vs HK: STATS: हार के बाद भी हांगकांग ने लगाईं रिकार्ड्स की झड़ी, शिखर धवन ने तोड़ा डिविलियर्स का विराट रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.