भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप का पांचवा मैच खेला जाएगा. लगभग एक साल बाद दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी. इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज़ रजा और भारत के सौरव गांगुली ने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को पाकिस्तान के लिए एक खतरा बताया है.
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल इन दोनों स्पिनर की जोड़ी पिछले कुछ समय से शानदार कर रही है. जब से इन दो गेंदबाजों की सीमित ओवर टीम में एंट्री हुई, रविन्द्र जडेजा और रविचंद्र टीम में वापसी नहीं कर पाए.
क्या कहा रमीज़ रजा और सौरव गांगुली ने ?

रमीज़ रजा ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा
”कुलदीप और चहल पाकिस्तान के लिए एक गंभीर खतरा बनने जा रहे हैं. अगर पाकिस्तान कुलदीप को पढ़ने में नाकाम रहता है तो यह घातक साबित होगा. पाकिस्तानी खिलाड़ी स्पिनर को बहुत अच्छी तरह नहीं खेल पाते हैं. उनका रिकॉर्ड शेन वार्न और ग्रीम स्वान के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है. साथ ही हरभजन सिंह के खिलाफ भी संघर्ष करते रहे हैं.”
उन्होंने कहा
”दोनों टीमें मध्य ओवर के दौरान महत्वपूर्ण विकेट निकालने पर निर्भर रहती हैं. भारत 10 से 40 ओवर के बीच में खेल को बनाने की कोशिश करेगा. अगर पाक स्पिन को अच्छी तरह खेलता है, तो वह भारत से आगे निकल जाएंगे. वहीं अगर पाक ऐसा करने में असफल रहता है, तो भारत उन पर हावी हो जाएगा.”

सौरव गांगुली ने भी रमीज़ रजा से सहमती जताते हुए कहा
”जैसा कि रमीज़ कह रहे थे, कुलदीप का प्रदर्शन मध्य ओवरों में देखना रोचक रहेगा. मैंने उन्हें सीरीज के पहले मैच में काफी खतरनाक होते देखा है, लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन थोड़ा कम हुआ. इसलिए हमें देखना होगा कि पाक इसका फायदा उठाता पाता है या नहीं.”
मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में कुलदीप यादव ने 2 विकेट और युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट निकाले. भारत को पहली सफलता कुलदीप ने ही दिलाई थी.
The post एशिया कप: IND vs PAK: रमीज़ रजा और सौरव गांगुली ने कहा ये 2 भारतीय खिलाड़ी तय करेंगे पाकिस्तान की जीत और हार appeared first on SportzWiki Hindi.