Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs PAK: कुछ ऐसे रहे हैं भारत-पाकिस्तान के पिछले 5 वनडे मुकाबले, जाने किसका पलड़ा रहा हैं भारी

भारत और पाकिस्तान के बीच अब क्रिकेट प्रेमियों को बहुत कम मैच ही देखने को मिलते है. भारत और पाकिस्तान के बीच अब द्विपक्षीय सीरीज तो नहीं होती है, लेकिन दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में आमने-सामने आ जाती है.

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 19 सितंबर को मैच खेला जाना है. इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के पिछले पांच मुकाबलों के बारे में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर भारत-पाकिस्तान के पिछले 5 मुकाबलों पर : 

चैंपियन ट्रॉफी फाइनल, 2017  

भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच अंतिम वनडे मुकाबला साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ है. इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 338 रन बनाये थे.

पाकिस्तान के इस विशाल लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम मात्र 158 रन पर ही आल आउट हो गई थी. भारत की टीम को इस फाइनल मैच में 180 रन की एक शर्मनाक हार मिली थी.

चैंपियन ट्रॉफी लीग मैच, 2017 

2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच ग्रुप स्टेज में एक लीग मुकाबला खेला गया था. यह मैच बारिश से प्रभावित रहा था, इस मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 48 ओवरों में मात्र 3 विकेट खोकर 319 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था.

पाकिस्तान की पारी के दौरान बारिश आने की वजह से पाकिस्तान की टीम को 41 ओवर में 289 रन का लक्ष्य मिला था. इस लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की टीम 33.4 ओवर में मात्र 168 रन पर आउट हो गई थी और इस मुकाबले को भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 124 रन के अंतर से जीत लिया था.

विश्वकप 2015, लीग मैच 

भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट का लास्ट तीसरा मुकाबला विश्व कप 2015 में खेला गया था. इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 300 रन का स्कोर खड़ा किया था. वहीं इस लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की टीम 47 ओवर में मात्र 224 रन पर ही आल आउट हो गई थी.

एशिया कप 2014, लीग मैच 

विश्व कप 2015 से पहले भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2014 के एक लीग मैच में भिड़े थे. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा था.

इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम ने एक विकेट व 2 गेंद शेष रहते हासिल किया था.

चैंपियंस ट्रॉफी 2013, लीग मैच 

एशिया कप 2014 से पहले भारत और पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में आमने-सामने थी. इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले खेलते हुए 39.4 ओवर में मात्र 165 रन पर आउट हो गई थी.

मैच में बारिश आने के कारण भारतीय टीम को 102 रन का एक आसान लक्ष्य मिला था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 19.1 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था और इस मैच को जीत लिया था.

The post IND vs PAK: कुछ ऐसे रहे हैं भारत-पाकिस्तान के पिछले 5 वनडे मुकाबले, जाने किसका पलड़ा रहा हैं भारी appeared first on SportzWiki Hindi.