एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच जब कभी भी क्रिकेट मैच की बात होती है तो दर्शकों के मन में एकाएक युद्ध जैसा अहसास होने लगता है। दर्शकों को भारत-पाकिस्तान का मैच किसी जंग से कम नहीं लगता है।
हालाँकि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे पल भी दिखे हैं जब हमें अपनी आंखों पर भले विश्वास ना हो लेकिन भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच ऐसा दोस्ताना व्यवहार दिखा है, जो दोनों देशों के दर्शकों को देख बड़ी खुशी होगी।
जब विराट कोहली ने मोहम्मद आमिर किया अपना बल्ला गिफ्ट
साल 2016 में भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच में भिडंत होने जा रही थी। मैच से पहले जब दोनों टीमों के खिलाड़ी कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में प्रैक्टिस कर रहे थे उसी दौरान विराट कोहली ने पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर को अपना एक बल्ला तोहफे में दिया।

मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली को बताया बेस्ट
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और भारत के कप्तान विराट कोहली के बीच के मुकाबले को कांटे का माना जाता है। लेकिन एक बार ट्वीटर पर मोहम्मद शमी को जब उनका विश्व में सबसे फेवरेट बल्लेबाज के बारे में पूछा तो उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया।
Virat kohli https://t.co/MzcRQfBigg
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) July 16, 2017
सरफराज अहमद की अग्रेंजी का वीरेन्द्र सहवाग ने किया समर्थन
हमें और पूरे क्रिकेट जगत को पता है कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों की अंग्रेजी कुछ कमजोर है। उसी तरह से पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद की कमजोर अंग्रेजी के कारण उनकी खिंचाई होती रहती हैं, लेकिन वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान सरफराज की अंग्रेजी का बचाव किया था।
Criticizing Sarfaraz for not speaking English is insane.His job is to play&he has done brilliantly 2 take Pak in finals #StopColonialMindset
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 17, 2017
पाकिस्तान की एक महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी को मानती हैं प्रेरणा
भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के क्रिकेट संबंध हैं उसे देखते हुए अगर कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी को प्रेरणा माने तो ये बहुत बड़ी बात है। कुछ ऐसे ही पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी कैनत इम्तियाज ने भारत की दिग्गज महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी को अपनी प्रेरणा बताया।

यूनिस खान और मिस्बाह उल हक के संन्यास पर संजय मांजरेकर ने कही बड़ी बात
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज रहे यूनिस खान और मिस्बाह उल हक को बहुत बड़ा बल्लेबाज माना जाता है। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को ना केवल पाकिस्तान से बल्कि भारत से भी सम्मान हासिल है। जब इन दोनों बल्लेबाजों ने संन्यास की घोषणा की तो संजय मांजरेकर ने इनके लिए दिल छू लेने वाली बात कही थी।
Two very likeable people & highly accomplished batsmen. Thank you Misbah & Younis for all the memories. #MisYou
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) May 15, 2017
सरफराज अहमद के बेटे के साथ महेन्द्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के बेटे अब्दुल्लाह को गोद में लिया जो एक अच्छी मिसाल है।
This picture captures the soul of Ind-Pak matches. Enemies on the field. BFFs off the field. Dhoni with Sarfaraz's son, Abdullah. pic.twitter.com/O6p3CPpIUn
— Humayoun Ahmed Khan (@HumayounAK) June 17, 2017
भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बच्चों के साथ मस्ती
पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच अच्छा दोस्ताना रूप देखा गया भारत के कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ फोटो खिंचवायी।
Thanks to these legends for sparing their time for my kids they were so happy…. @msdhoni @imVkohli @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/mxWlwsOxrI
— Azhar Ali (@AzharAli_) June 20, 2017
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND vs PAK: 7 ऐसे मौके जब भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच दिखा दोस्ताना appeared first on SportzWiki Hindi.