Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs PAK: STATS: मैच में बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लेकिन ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप में मैच खेला गया. इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. भारत ने आज के मैच में दो बड़े बदलाव किये. टीम में हार्दिक पंड्या और बुमराह को टीम में शामिल किया गया.

पाकिस्तान के बल्लेबाज़ हुए फेल 

Asia Cup 2018, Ind vs Pak: IND vs PAK, Live; 5th Match, Group A, Asia Cup 2018, Dubai International Stadium

भारत ने पाकिस्तानी प्रशंसकों की उम्मीदों पर प्रहार करते हुए उसे महज 162 रनों पर समेट दिया. बाबर आजम (47) और शोएब मलिक (43) को छोड़कर बाकी पाक बल्लेबाज पिच पर टिकने का जज्बा नहीं दिखा सके. और पूरी पाकिस्तानी टीम 43.1 ओवरों में 162 पर ढेर हो गई. केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया.

भारतीय बल्लेबाजों ने हासिल किया लक्ष्य:

163 रन के स्कोर का पीछा करते हुए रोहित और धवन ने शानदार शुरुआत की. इस दौरान दोनों ने 86 रन जोड़े. रोहित ने आज 52 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद धवन पारी को संभाला. इस दौरान उहोने 46 रन की पर खेली. उनके आउट होने के बाद रायडू और कार्तिक ने टीम इंडिया को जीत दिला दी.

जानिए आज कौन-कौन से रिकॉर्ड बने:

  • रोहित ने आज अपने वन डे करियर की सबसे तेज़ फिफ्टी मारी. उन्होंने आज सिर्फ 34 गेंदों में ये कारनामा किया. इससे पहले उन्होंने 42 गेंदों में अर्धशतक बनाया था.
  • सलामी बल्लेबाज़ के रूप में रोहित शर्मा का सबसे अचछे औसत से रन बाने वाले बल्लेबाज़ बन गए है. उन्होंने 54.34 के औसत से रन बनाए है. उनके बाद साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला है. उन्होंने 50.12 से रन बनाए हैं.
  • केदार जाधव ने अपने करियर में 18 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 83% विकेट टॉप आर्डर के लिए हैं.
  • आज से पहले भारत ने 2010 में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दिनों में मैच खेला था.
  • सलामी बल्लेबाज़ के रूप में रोहित ने हर 35 बॉल के बाद छक्का लगाया है. वहीं उनसे आगे शाहिद अफरीदी और मैकुलम हैं.

The post IND vs PAK: STATS: मैच में बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लेकिन ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.