भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप में महामुकबाला खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. भारत के लिए इस मैच में रोहित शर्मा ने दो बड़े बदलाव कियें. रोहित ने आज हार्दिक पंड्या और बुमराह को टीम में शामिल किया गया. टीम से खलील अहमद और शार्दुल ठाकुर को बाहर का रास्ता दिखाया गया.
पाकिस्तान के बल्लेबाज़ हुए फेल

भुवनेश्वर कुमार और ऑफ स्पिनर केदार जाधव की शानदार गेंदबाजी के बूते भारत ने पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया. भुवनेश्वर शुरू से ही पाकिस्तानी टीम पर हावी हो गए. उन्होंने 7 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए. जाधव ने निचले मध्यक्रम को समेटने में अहम भूमिका निभाई और 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.
हासिल की आसान जीत

कप्तान रोहित शर्मा 52 और शिखर धवन 46 रन के अलावा अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक की 31-31 रन की नाबाद पारियों के दम पर भारत ने 21 ओवर बाकी रहते हुए मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने चैंपियंस ट्राफी का बदला ले लिया.
हम आने वाले मैच के लिए खुद को तैयार करेंगे

हार के बाद बात करते हुए उन्होंने सरफराज ने कहा कि
“हमारी शुरुआत अच्छी नही थी. हमने शुरुआत के पांच ओवर में ही दो विकेट खो दिए थे. हमने बीच के ओवर में अपनी लय हासिल करने की कोशिश की, लेकिन हमने बीच के ओवर में फिर से विकेट खो दिए थे. हमने ख़राब शॉट खेले. कुछ विकेट बेहद साधारण तरह से हमने खो दिए. बाबर को छोड़ कर सभी बल्लेबाज़ अपनी गलती की वजह से आउट हुए. हमने दो स्पिनर्स के लिए खुद को तैयार किया था, लेकिन तीसरे स्पिनर्स ने हमे काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया. ये हमारे लिए एक सबक है. हम आगे बेहतर हो कर आएँगे.”
The post एशिया कप: IND vs PAK: भारत से मिली हार पचा नहीं पाएं सरफराज अहमद, इस खिलाड़ी कों ठहराया हार का पूरा जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.