Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पाक के लिए कहा कुछ ऐसा जीत लिया लाखों पाकिस्तानियों का दिल

भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच खेले गए एशिया कप के पांचवे लीग मुकाबले को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से ज्जीत लिया हैं और अपनी जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक भी प्राप्त कर लिए हैं.

भारत की इस एकतरफा जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखाई दिए हैं और उन्होंने अपनी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपनी टीम की जमकर तारीफ की हैं.

पाकिस्तान को बेहतरीन टीम बता जीता पाकिस्तान का दिल

रोहित शर्मा ने अपने गेंदबाजो की तारीफ करते हुए कहा, “आज हमने शुरूआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया. हमने अपने पिछले मैच की गलतियों से सीख ली और आज हमारे गेंदबाजों ने परिस्थितियां अनुकूल ना होने के बावजूद लाजवाब गेंदबाजी की. 

हमने अपनी योजना के तहत गेंदबाजी की, स्पिनर हमें नियमित अंतराल में विकेट दिलाते रहे, वहीं हमारे तेज गेंदबाजों ने भी हमें शुरूआती विकेट दिलाये थे और ऐसा करना महत्वपूर्ण भी हैं, क्योंकि अगर आप किसी अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे हो तो आपकों नियमित विकेट निकालने होंगे.”

एक समय मलिक और बाबर की अच्छी साझेदारी बन रही थी, लेकिन हमने तय किया था, कि हमें पैनिक नहीं होना हैं और अपनी योजना के अनुसार ही खेलना हैं और अंत में हम कामयाब भी रहे.”

जाधव अपनी गेंदबाजी को अब गंभीरता से ले रहा 

जाधव की गेंदबाजी को लेकर कप्तान रोहित ने कहा, “केदार जाधव ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की हैं और वह अपनी गेंदबाजी में मेहनत भी कर रहा हैं. वह अपनी गेंदबाजी को अब गंभीरता से ले रहा हैं. उसके विकेट हमारे लिए एक बोनस की तरह हैं. 

जब हार्दिक चोटिल हुआ तो केदार जाधव का गेंदबाजी में और भी अहम रोल हो गया था. उस समय उसका काम था, कि वह हमें कुछ अच्छे ओवर कराकर दे और उसने ऐसा ही किया. उसने हमें हार्दिक की कमी नहीं खलने दी.

अपनी छोटी पारी का मैंने लुफ्त उठाया 

रोहित ने आगे अपने बयान में कहा, “हमारे बल्लेबाजों ने भी आज अच्छा काम किया हैं. मैंने और धवन ने शुरूआती कुछ ओवर संभलकर खेलने के बाद आक्रामक शॉट्स खेले और एक अच्छी साझेदारी की, मैंने आज जो एक छोटी पारी खेली हैं उसका मैंने लुफ्त उठाया हैं.

हमने यहां बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली हैं, लेकिन हम यह जानते हैं, कि इस तरह की पिच पर कैसी योजना चाहिए होती हैं. ओपनिंग साझेदारी ने जीत की नीव रखी और दिनेश कार्तिक व अम्बाती रायडू ने इसे बहुत अच्छी तरह से फिनिश किया.”

The post IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पाक के लिए कहा कुछ ऐसा जीत लिया लाखों पाकिस्तानियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.