भारत भूमि पर कैरेबियाई टीम ने अपने इस अभियान की शुरुआत शनिवार को कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस वनडे सीरीज के दूसरे मैच की मेजबानी इंदौर को दी गई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में होने वाले वनडे मैच पर रार
शेड्यूल तो कई दिनों पहले ही तय हो चुका है, लेकिन अब ये बात सामने आ रही है कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच के दूसरे वनडे मैच की मेजबानी छिनी जा सकती है।

वजह भी बड़ी दिलचस्प है बीसीसीआई और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मुफ्त में बंटने वाले पास को लेकर विवाद शुरू हो चुका है। ऐसे में इसी विवाद के चलते इंदौर से मेजबानी छिनी जा सकती है।
मुफ्त पास के कारण बीसीसीआई और एमपीसीए के बीच मतभेद
बीसीसीआई के नए संविधान में अब कुछ नियम बदल दिए गए हैं। इन नियमों के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 90 प्रतिशत टिकट सार्वजनिक ब्रिकी के लिए छोड़ने जरूरी है ऐसे में राज्य क्रिकेट संघ के पास केवल 10 प्रतिशत टिकट ही बच सकते हैं।

इस हालात में इंदौर के स्टेडियम की क्षमता 27000 की तुलना में एमपीसीए को केवल 2700 टिकट ही पास के रूप में उपलब्ध होंगे। और इनमें से भी बीसीसीआई अपने प्रयोजकों के लिए पास का हिस्सा मांग रही है और इस वजह से विवाद गहरा गया है।
एमपीसीए ने किया अपना रूख साफ, बीसीसीआई हटे पीछे
इस मामले को लेकर एमपीसीए के सचिव मिलिंद कनमादिकर ने कहा कि
“एमपीसीए की प्रबंध समिति ने फैसला किया है कि अगर बीसीसीआई मुफ्त टिकट की मांग से पीछे नहीं हटती है, तो इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मैच का आयोजन संभव नहीं हो पाएगा। हमने बीसीसीआई को इसकी जानकारी दे दी है।”

साथ ही आगे कनमादिकर ने कहा कि
“हम हॉस्पिटैलिटी (पैवेलियन) टिकट की बीसीसीआई की मांग को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। पैवेलियन गैलेरी में सिर्फ 7 हजार सीटें हैं और 10 प्रतिशतक के हिसाब से हमारे पास 700 सीटें ही बची हैं। इसमें से अगर हम पांच प्रतिशत टिकट दे देते हैं तो हमारे पास सिर्फ 350 पैवेलियन टिकट ही बचेंगे।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IND VS WI- 24 अक्टूबर को इंदौर में होने वाले दूसरे वनडे की छिन सकती है मेजबानी, शर्मनाक है वजह appeared first on SportzWiki Hindi.