Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- इन तीन खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम से बाहर करना दर्शाता हैं टीम चयन में हो रही राजनीति

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा शनिवार को कर दी गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

इन तीन खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने दिखाया बाहर का रास्ता

जिस टीम का ऐलान किया है उसमें कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है तो कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। तो वहीं कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। लेकिन यहां एक बार फिर से चयनकर्ताओं ने भारत के तीन ऐसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जिनको टीम में बरकरार रखा जा सकता था। तो आईए एक नजर डालते हैं बाहर किए गए खिलाड़ियों पर……

करूण नायर

भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के दूसरे तिरहे शतकधारी बल्लेबाज करूण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चयनकर्ताओं ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। करूण नायर को इंग्लैड में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम में मौका दिया था लेकिन पूरी सीरीज में नायर को प्लेइंग इलेवन में एक भी मौका नहीं मिला। ऐसे में माना जा रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें बरकरार रखा जाएगा लेकिन चयनकर्ताओं ने बिना कोई मौका दिए ही करूण को बाहर कर दिया।

शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन  के लिए इंग्लैंड को दौरा बहुत ही खराब रहा लेकिन इसके बाद यूएई में खेले गए एशिया कप में शिखर धवन भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े नायक रहे। माना जा रहा था कि चयनकर्ता शिखर धवन के एशिया कप के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर उन्हें टेस्ट सीरीज में मौका देंगे लेकिन यहां पर शिखर धवन को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया।

दिनेश कार्तिक

इंग्लैंड में रिद्धीमान साहा की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर के रूप में पहली चॉइस के रूप में दिनेश कार्तिक को चुना गया था लेकिन जैसे ही पहले दो टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक फ्लॉप साबित हुए उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तो दिनेश कार्तिक की टीम से ही छुट्टी कर दी। रिद्धीमान साहा फिट नहीं है और ऐसे में दिनेश कार्तिक की जगह पर ऋषभ पंत पर पहली प्राथमिकता जतायी गई।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS WI- इन तीन खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम से बाहर करना दर्शाता हैं टीम चयन में हो रही राजनीति appeared first on SportzWiki Hindi.